{"_id":"60e07ef28ebc3ed847769e81","slug":"heatwave-mercury-crosses-46-degrees-in-north-west-pacific-and-canada-hundreds-of-deaths-cooling-centers-built","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का कहर: अमेरिका व कनाडा में प्रचंड गर्मी, पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा तो पिघली कैंडी, बनाए कूलिंग सेंटर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गर्मी का कहर: अमेरिका व कनाडा में प्रचंड गर्मी, पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा तो पिघली कैंडी, बनाए कूलिंग सेंटर
Sat, 03 Jul 2021 08:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:44 PM IST
सार
सिर्फ भारत ही गर्मी के कहर से जूझ रहा है, ऐसा नहीं है। दुनिया के कई देश इन दिनों प्रचंड गर्मी व लू के कहर से हलाकान हैं। अमेरिका व कनाडा में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दुनिया के कई देशों में इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है। उत्तर-पश्चिम प्रशांत देशों खासकर अमेरिका व कनाडा में बुरा हाल है। अमेरिका के सिएटल व पोर्टलैंड में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया। इन इलाकों में अब तक सैकड़ों लोगों की ग्रीष्म लहर के कारण मौत हो चुकी है। वहां लोगों को गर्मी से बचनो के लिए कूलिंग सेंटर आदि उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम प्रशांत व कनाडा के लोग इन दिनों प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं। पारा रेकॉर्ड तोड़ रहा है। ओरेगॉन में ही 79 मौतें हो चुकी हैं। सिएटल व पोर्टलैंड में पारा 115 फेरनहीट तक पहुंच गया है। अधिकारी वहां कूलिंग सेंटर लगा रहे हैं और बेघरों को पानी का वितरण कर रहे हैं। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में कम से कम 486 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 97 वर्ष के बुजुर्ग से लेकर 44 साल के युवा शामिल हैं। कोलंबिया में नौ लाइब्रेरी को कूलिंग सेंटर बनाया गया है। वहां हजारों लोगों को रखा जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अभी और इंतजाम करना होंगे। साथ ही इस गर्मी से सबक भी लेना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों के घरों में नहीं थे पंखे या एसी
जिन लोगों की मौतें हुईं हैं, उनमें से अधिकांश के घरों में पंखे या एयर कंडीशनर नहीं थे। ओरेगांव की एक नर्सरी में एक मजदूर मृत मिला। पिछले सप्ताह अमेरिका और पश्चिमी कनाडा में रिकॉर्ड तोड़ ग्रीष्म लहर की चेतावनी दी थी। कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया की मुख्य कोरोनर, लिसा लापोइंटे ने कहा कि उनके कार्यालय को शुक्रवार और बुधवार दोपहर तक 486 मौतों की रिपोर्ट मिली। अधिकांश मौतें गर्मी की वजह से हुई।
कनाडा के अल्बर्टा के कैलगरी के जो नामक यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक प्लेट में रखी कैंडी तीखी धूप के चलते पिघल जाती हैं। दावा किया गया है कि एक घंटे में कैंडी पूरी तरह से पिघल गईं।
1 hour to turn a pile of gummy bears into a gummy puddle in this heat. The sour cherry gummies are much more resilient. #yyc #heatwaveab #shareyourweather pic.twitter.com/qq52meh6jl
— Jo (@attila_thefun) June 30, 2021