{"_id":"66845dabfcfdadc19d0e1846","slug":"hasina-calls-bangladesh-india-ties-model-for-south-asia-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: 'बांग्लादेश-भारत संबंध दक्षिण एशिया के लिए मॉडल'; हसीना ने कहा- भारत के सहयोग को कभी नहीं भूल सकते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: 'बांग्लादेश-भारत संबंध दक्षिण एशिया के लिए मॉडल'; हसीना ने कहा- भारत के सहयोग को कभी नहीं भूल सकते
Wed, 03 Jul 2024 01:42 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:42 AM IST
सार
बांग्लादेश दौरे पर गए भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध दक्षिण एशिया के लिए मॉडल हैं।
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध दक्षिण एशिया के लिए मॉडल के रूप में देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
हसीना ने यह टिप्पणी भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान की। एडमिरल त्रिपाठी ने संसद भवन कार्यालय में हसीना से मुलाकात की।
नौसेना प्रमुख बांग्लादेश की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं एडमिरल त्रिपाठी 30 जून से बांग्लादेश की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। एडमिरल की इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा जुड़ाव को मजबूत करने और समुद्री क्षेत्र में सहयोग के नए रास्ते तलाशने का है।
विज्ञापन
दो महीने पहले नौसेना की कमान संभालने के बाद एडमिरल त्रिपाठी की यह आधिकारिक विदेश यात्रा है।
Indian Navy Chief Admiral Dinesh K Tripathi during his visit to the National Defence College, Bangladesh interacted with Commandant Lt Gen Md Saiful Alam, faculty, staff and Officers undergoing the NDC. In his address on the topic "Turbulent Tides and Times - Steering a Steady… pic.twitter.com/PfNL2U1YK0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 2, 2024
'बांग्लादेश में घर जैसा महसूस होता है'
त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें बांग्लादेश में उन्हें घर जैसा महसूस होता है क्योंकि प्रकृति के मामले में बांग्लादेश और भारत के बीच काफी कम अंतर है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों की नौसेनाओं ने एक अद्वितीय पेशेवर संबंध विकसित किया है, जहां "अगर बांग्लादेश की नौसेना कोई सहयोग चाहती है, तो भारतीय नौसेना के पास 'नहीं' कहने का कोई विकल्प नहीं है।"
प्रधानमंत्री हसीना के प्रेस सचिव नईमुल इस्लाम खान ने उनके हवाले से कहा, "बांग्लादेश और भारत ने बातचीत के माध्यम से कई समस्याओं का समाधान किया। यह संबंध कई अन्य पड़ोसी देशों के लिए एक मॉडल और उदाहरण हो सकता है।"
1971 के युद्ध में भारत के सहयोग को हमेशा याद रखेंगे
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने 1971 के युद्ध को याद करते हुए कहा कि हम अपने मुक्ति संग्राम के दौरान भारतीय लोगों की सहायता और उनके योगदान को हमेशा याद रखते हैं।
हसीना ने कहा कि दोनों पड़ोसियों ने भूमि सीमाओं और समुद्री सीमाओं के लंबित मुद्दों को हल किया जो द्विपक्षीय संबंधों का उदाहरण स्थापित करने के लिए अन्य मुद्दों में से एक थे।