फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Harvard University President Claudine Gay resigns amid plagiarism allegations

Claudine Gay: हार्वर्ड की अध्यक्ष क्लॉडाइन ने दिया इस्तीफा, साहित्यिक चोरी और यहूदी विरोधी टिप्पणी का है आरोप

Wed, 03 Jan 2024 01:53 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैम्ब्रिज (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैम्ब्रिज (अमेरिका) Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 03 Jan 2024 01:53 AM IST
सार

हार्वर्ड विश्वविद्यालय की अध्यक्ष क्लॉडाइन गे ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उनके ऊपर साहित्यिक चोरी और यहूदियों के विरोध में प्रतिक्रिया देने का आरोप है। गे ने हार्वर्ड समुदाय को लिखे एक पत्र में अपने इस्तीफा की घोषणा की।

विज्ञापन
Harvard University President Claudine Gay resigns amid plagiarism allegations
Claudine Gay - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हार्वर्ड विश्वविद्यालय की अध्यक्ष क्लॉडाइन गे ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर साहित्यिक चोरी और यहूदियों के विरोध में प्रतिक्रिया देने का आरोप है। गे ने हार्वर्ड समुदाय को लिखे एक पत्र में अपने इस्तीफा की घोषणा की। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि दुनिया भर में यहूदी विरोधी भावना की बढ़ती आशंकाओं और गाजा में इस्राइल युद्ध के परिणामों के बीच विश्वविद्यालय यहूदी छात्रों की रक्षा करने में विफल रहा है। इस प्रतिक्रिया पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही थी। क्लॉडाइन गे अमेरिकी कांग्रेस की गवाही के बाद इस्तीफा देने वाली दूसरी आइवी लीग अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


क्लॉडाइन हार्वर्ड फैकल्टी की सदस्य बनी रहेंगी। क्लॉडाइन ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा कि भारी मन लेकिन हार्वर्ड के प्रति गहरे प्यार के साथ पद छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए इस्तीफा देना हार्वर्ड के सर्वोत्तम हित में था ताकि हमारा समुदाय किसी व्यक्ति के बजाय संस्था पर ध्यान केंद्रित करके असाधारण चुनौती के इस क्षण से निपट सके।
विज्ञापन


कांग्रेस की सुनवाई के बाद हुई थी गहन शैक्षणिक जांच
साहित्यिक चोरी के आरोप मामले में कांग्रेस की सुनवाई के बाद क्लाॉडाइन के पूरे शैक्षणिक करियर की गहन जांच की गई। इसमें उनके 1997 के डॉक्टरेट शोध प्रबंध में कथित साहित्यिक चोरी के कई उदाहरणों का खुलासा हुआ। हालांकि, हार्वर्ड के गवर्निंग बोर्ड ने शुरू में गे का समर्थन करते हुए कहा था कि शोध कदाचार का कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गे ने बाद में माफी मांगते हुए द क्रिमसन स्टूडेंट अखबार को बताया कि वह हाउस कमेटी की सुनवाई में तीखी नोकझोंक में फंस गईं और यहूदी छात्रों के खिलाफ हिंसा की धमकियों की ठीक से निंदा करने में विफल रहीं। गे ने कहा, मुझे आशा है कि मेरी संक्षिप्त अध्यक्षता को हमारी सामान्य मानवता को खोजने के प्रयास के महत्व को फिर से जागृत करने के क्षण के रूप में देखा जाएगा और शिक्षा की महत्वपूर्ण प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए शत्रुता और निंदा की अनुमति नहीं दी जाएगी। 


क्लॉडाइन गे का हार्वर्ड के इतिहास में सबसे छोटा कार्यकाल
क्लॉडाइन गे ने सिर्फ छह महीने तक हार्वर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जो विश्वविद्यालय के इतिहास में सबसे छोटा कार्यकाल है। हार्वर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, क्लॉडाइन ने 1 जुलाई, 2023 को 30वें अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले हेनरी डंस्टर का कार्यकाल छह महीने से अधिक का था, जो 1640 में हार्वर्ड स्कूल के पहले आधिकारिक अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed