{"_id":"63c2f7bd49e2fd3b06499f9a","slug":"harsh-patel-got-fellowship-for-research-in-advanced-water-purification-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: हर्ष पटेल को मिली उन्नत जल शोधन में शोध के लिए फेलोशिप, पानी की किल्लत पर पड़ेगा सीधा असर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: हर्ष पटेल को मिली उन्नत जल शोधन में शोध के लिए फेलोशिप, पानी की किल्लत पर पड़ेगा सीधा असर
Sun, 15 Jan 2023 12:16 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:16 AM IST
सार
पटेल ने सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि यह शोध पानी की किल्लत जैसी वैश्विक समस्याओं पर सीधा असर डालेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के एक अमेरिकी पीएचडी छात्र को वैकल्पिक जल आपूर्ति के उन्नत शोधन के क्षेत्र में अत्याधुनिक एवं नवीन अनुसंधान के लिए ‘अमेरिकन मेमब्रेन टेक्नोलॉजी एसोसिएशन’ (एएमटीए) और ‘यूएस ब्यूरो ऑफ रिक्लेमेशन’ से एक फेलोशिप मिली है।
विज्ञापन
रासायनिक इंजीनियरिंग के पीएचडी छात्र और मिशिगन विश्वविद्यालय में ग्रैजुएट रिसर्च असिस्टेंट हर्ष पटेल 11,750 डॉलर की फेलोशिप पाने वाले 4 लोगों में शामिल हैं।
विज्ञापन
एएमटीए ने बताया कि मेमब्रेन प्रौद्योगिकी में नवाचार से अपशिष्ट जल और समुद्री जल के उन्नत शोधन के पर्यावरणीय असर, लागत और ऊर्जा को कम करने में मदद मिलेगी। पटेल ने सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि यह शोध पानी की किल्लत जैसी वैश्विक समस्याओं पर सीधा असर डालेगी।
विज्ञापन