Hamas: हमास आतंकियों ने पार की क्रूरता की हदें, मृत महिला के शव को नग्न कर घुमाया; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में आतंकी उसके शव को गालियां देते और थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। महिला की पहचान 30 वर्षीय जर्मन टैटू आर्टिस्ट के रूप में हुई है। वह एक संगीत समारोह में भाग लेने आई थी। वीडियो में हमास के आतंकी दावा कर रहे हैं कि यह महिला इस्राइली सैनिक थी। इसलिए इसे मार दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और फिलिस्तीन में जारी जंग के बीच सोशल मीडिया पर जारी वीडियो से हमास आतंकियों के शर्मनाक और क्रूर चेहरे सामने आए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की हमास आतंकियों की कैद में है। वह हाथ जोड़कर गुहार लगा रही है-मुझे मत मारो, छोड़ दो। एक अन्य वीडियो के मुताबिक, हमास आतंकियों ने एक महिला के शव को नग्न अवस्था में ट्रक पर रखकर पूरे शहर में घुमाया।
वायरल वीडियो में आतंकी उसके शव को गालियां देते और थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। महिला की पहचान 30 वर्षीय जर्मन टैटू आर्टिस्ट के रूप में हुई है। वह एक संगीत समारोह में भाग लेने आई थी। वीडियो में हमास के आतंकी दावा कर रहे हैं कि यह महिला इस्राइली सैनिक थी। इसलिए इसे मार दिया गया। जल्द ही उसके पूरे परिवार को भी खत्म कर देंगे। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के मुताबिक, हमास आतंकी इस्राइल के शहरों की सड़कों पर हिंसक होते दिख रहे हैं। इस दौरान 25 वर्षीय महिला नोआ को वे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर अगवा कर ले जा रहे हैं। वह अपनी जान की भीख मांग रही है, लेकिन आतंकियों का बर्ताव और भी क्रूर होता चला जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोआ अपने प्रेमी के साथ गाजा पट्टी पर एक संगीत उत्सव में गई थी। अचानक हमास के आतंकियों ने वहां हमला कर दिया और उसे उठाकर अपने साथ ले गए। नोआ को बचाने आए उसके प्रेमी को भी लहूलुहान कर दिया। उत्सव स्थल से 260 शव बरामद हुए हैं।
इस्राइली लोगों को कैद कर रहे आतंकी
हमास के आतंकी धीरे-धीरे इस्राइल के लोगों को कैद कर रहे हैं, ताकि वह इस्राइली सरकार से अपनी मांगें मनवा सकें। जानकारी के मुताबिक, इस्राइल की जेल में कई फलस्तीनी कैदी बंद हैं। कैद किए गए इस्राइली नागरिकों के बदले हमास इन कैदियों की मांग कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने अब तक सैंकड़ों इस्राइली सैनिकों को कैद करना का दावा किया है।
ब्रिटेन में पुलिस ने बढ़ाई गश्त
इस्राइल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच ब्रिटेन के स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में गश्त बढ़ा दी है। प्रतिबंधित संगठन हमास की आतंकवादी गतिविधियों का महिमामंडन करने वालों की ब्रिटेन के मंत्री रॉबर्ट जेनरिक निंदा कर चुके हैं। लंदन के मेयर सादिक खान ने चेतावनी दी कि घृणा अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मट्रोपॉलिटन पुलिस ने लंदन के विभिन्न हिस्सों में गश्त बढ़ा दी है।
मुस्लिम देश फिलिस्तीन के समर्थन में उतरे
- ईरान- फिलिस्तीन की आत्मरक्षा को समर्थन: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा, हम फिलिस्तीन की आत्मरक्षा का समर्थन करते हैं। कहा, क्षेत्र में अस्थिरता के लिए यहूदी शासन जिम्मेदार है। रईसी ने इस्लामिक जिहाद के महासचिव जियाद अल-नखलाह व हमास के इस्माइल हानियेह के साथ फोन पर अल-अक्सा स्ट्रोम को लेकर चर्चा की।
- कतर : इस्राइल ही हिंसा के लिए जिम्मेदार: कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फलस्तीनी लोगों के साथ बढ़ती हिंसा के लिए सिर्फ इस्राइल जिम्मेदार है। कतर ने दोनों पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया।
- सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने हिंसा तत्काल बंद करने का आह्वान किया।
- तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा- हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं।