Hamas: हमास ने कहा- याह्या सिनवार को चुना नेता, इस्राइल पर सात अक्टूबर को हुए हमले का है मास्टरमाइंड
इस्माइल हनिया की मौत के बाद हमास ने याह्या सिनवार को अपना नेता चुना है। सिनवार सात अक्टूबर को इस्राइल पर हुए हमले का मास्टर माइंड है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने मंगलवार को कहा कि उसने गाजा में अपने शीर्ष अधिकारी याह्या सिनवार को अपना नया नेता चुना है। सिनवार को सात अक्टूबर को इस्राइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।
सिनवार ईरान का करीबी है और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता है। ऐसा माना जाता है कि याह्या सिनवार इस्राइल की उस सूची में शीर्ष पर है, जिनका इस्राइल खात्मा चाहता है।
हमास ने एक बयान में कहा कि उसने इस्माइल हनिया की जगह लेने के लिए सिनवार को अपने राजनीतिक ब्यूरो का नया प्रमुख नियुक्त किया है, जो पिछले हफ्ते ईरान में एक कथित इस्राइली हमले में मारे गए थे। पिछले हफ्ते भी, इस्राइल ने कहा था कि उसने जुलाई में गाजा में हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद मार गिराया है। हालांकि हमास ने उनकी मौत की पुष्टि नहीं की है।
सात अक्टूबर को हुए हमले का किया था नेतृत्व
सात अक्टूबर को दक्षिणी इस्राइल में हुए आतंकवादी हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। हमास के जिस समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, उसका नेतृत्व याह्या सिनवार ने ही किया था।
कई सालों तक गाजा में ही रहा है सिनवार
हमास का पूर्व प्रमुख इस्माइल हानिया गाजा से निर्वासन के बाद कई सालों तक कतर में रहा था लेकिन सिनवार हमेशा से ही गाजा में रहा है। सिनवार 2017 से क्षेत्र में हमास का नेतृत्व करता रहा है। इस कारण हमास में उसकी मजबूत पकड़ है और हमास की सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए काम किया है।
इस्माइल हनिया की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है
ईरान समर्थित हिजबुल्ला कमांडर फउद शुकर व हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की मौत के बाद इस्राइल पर कभी भी ईरानी हमले की आशंका है। इस बीच, इस्राइल व हिजबुल्ला ने सोमवार को एक-दूसरे पर हमले किए। हिजबुल्ला ने कहा, उसने उत्तरी इस्राइल पर बड़ा ड्रोन हमला किया है जबकि लेबनान के दक्षिणी गांव पर ड्रोन हमले में एक अर्धसैनिक समेत 2 की मौत हो गई