{"_id":"6547025998859207ad04f475","slug":"hamas-plan-to-trap-israel-in-gaza-with-thousand-operatives-and-web-of-tunnels-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: 40 हजार लड़ाके, सुरंगों का जाल, गाजा में फंस सकता है इस्राइल! जानिए क्या है हमास की योजना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: 40 हजार लड़ाके, सुरंगों का जाल, गाजा में फंस सकता है इस्राइल! जानिए क्या है हमास की योजना
Sun, 05 Nov 2023 08:28 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 05 Nov 2023 08:28 AM IST
सार
हमास ने कतर की मध्यस्थता के माध्यम से अमेरिका और इस्राइल को परोक्ष रूप से यह संदेश दे भी दिया है कि वह इस्राइली बंधकों को छोड़ने के बदले इस्राइल की जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों की रिहाई चाहते हैं।
विज्ञापन
इस्राइल को फंसाने की तैयारी में हमास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में जमीनी हमला शुरू कर दिया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस्राइली सेना जल्द ही हमास का खात्मा कर देगी और पश्चिम एशिया में जारी लड़ाई खत्म हो जाएगी। हमास से जुड़े दो सूत्रों का दावा है कि हमास के पास इतनी ताकत है कि वह इस्राइल को लंबे समय तक रोके रख सकते हैं और इस दौरान अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते इस्राइल युद्धविराम करने के लिए मजबूर हो जाएगा। हमास को ये भी लगता है कि युद्धविराम की शर्तों और इस्राइली बंधकों को छोड़ने के बदले वह कई फलस्तीनी कैदियों को भी छुड़ा सकते हैं।
इस्राइल को फंसाने की तैयारी में हमास
हमास से जुड़े लोगों ने बताया कि हमास के लोगों ने भारी मात्रा में हथियार, मिसाइलें, खाना और दवाईयों का स्टॉक अपने पास जमा कर लिया है। हमास के पास करीब 40 हजार लड़ाके हैं और गाजा पट्टी में फैले सुरंगों के जाल की मदद से फलस्तीनी संगठन को लगता है कि वह महीनों तक इस्राइल को इस लड़ाई में फंसाए रख सकते हैं। हमास की योजना घनी आबादी घनत्व वाले गाजा पट्टी के इलाके में इस्राइली सेना के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध लड़ने की है, जिससे इस्राइल की सेना को पछाड़ा जा सके। हमास ने कतर की मध्यस्थता के माध्यम से अमेरिका और इस्राइल को परोक्ष रूप से यह संदेश दे भी दिया है कि वह इस्राइली बंधकों को छोड़ने के बदले इस्राइल की जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों की रिहाई चाहते हैं।
इतना ही नहीं हमास की योजना है कि युद्धविराम की शर्तों के तहत इस्राइल के विस्तार को भी रोका जाए और गाजा पट्टी में जारी इस्राइल की नाकेबंदी को भी खत्म कराया जाए। वहीं इस्राइल पर युद्धविराम का दबाव बढ़ रहा है और दुनियाभर में इस्राइल की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र ने भी गाजा पट्टी में युद्धविराम की अपील की। वहीं इस्राइल रुकने के तैयार नहीं है और इस्राइली पीएम ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल युद्धविराम के बारे में नहीं सोच रहे हैं और उनका उद्देश्य हमास का खात्मा है।
विज्ञापन
लड़ाई लंबी खिंचेगी
जॉर्डन के पूर्व विदेश मंत्री और फिलहाल अमेरिका के कारनेगी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस संगठन के लिए काम करने वाले मारवान अल मौशेर का कहना है कि 'हमास का खत्मा करना आसान नहीं है। हम एक मुश्किल वक्त में हैं और इस विवाद का हल सैन्य तरीके से नहीं हो सकता। इस्राइल और हमास की लड़ाई जल्दी खत्म नहीं होगी।' इस्राइल के संयुक्त राष्ट्र में पूर्व राजदूत डैनी डेनन का कहना है कि हमने मान लिया है कि यह लड़ाई लंबी और पीड़ादायक होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अंत में हम ही विजयी होंगे और हमास का खात्मा होगा लेकिन इसकी कीमत क्या चुकानी होगी, इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस्राइली सेना का भी कहना है कि गाजा में एक मुश्किल शहरी गुरिल्ला युद्ध होगा लेकिन उन्हें विश्वास है कि हमास को खत्म कर देंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन