फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas can't be defeated 'as an ideology': Israel army

Gaza: इस्राइली सेना ने कहा- हमास को 'एक विचारधारा के रूप में' नहीं हरा सकते, सरकार बोली- पूरी तरह खत्म करेंगे

Thu, 20 Jun 2024 02:47 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गाजा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गाजा Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jun 2024 02:47 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने बुधवार को कहा कि हमास को एक विचारधारा के रूप में हराया नहीं जा सकता है। जिसके तुरंत बाद इस्राइली सरकार ने जोर देते हुए कहा कि इस फलस्तीनी आतंकवादी समूह को खत्म करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Hamas can't be defeated 'as an ideology': Israel army
इस्राइली सेना। - फोटो : X/@IDF

विस्तार

7 अक्टूबर को इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुआ युद्ध 8 महीने बीत जाने के बाद भी इस इस्लामी आतंकवादी संगठन को फलस्तीन से बाहर निकालने में असफल रहा है। लेकिन इस युद्ध कारण बड़े पैमाने पर तबाही आई है। रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इस्राइल के एक चैनल से बात करते हुए कहा, "हमास एक विचारधारा है, हम एक विचारधारा को खत्म नहीं कर सकते।"

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि ‘यह कहना कि हम हमास को गायब कर देंगे, लोगों की आंखों में धूल झोंकना है। अगर हम उन्हें कोई विकल्प नहीं देते हैं, तो अंत में हम हमास को जीत जाएंगे।’ 

विज्ञापन
जामिन नेतन्याहू के कार्यालय  ने कहा- हमास के खात्मे तक आक्रमण जारी रहेगा

हालांकि सेना की टिप्पणियों को इस्राइली  प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने तुरंत खारिज कर दिया, जिनके मंत्रिमंडल ने कहा है कि जब तक हमास हार नहीं जाता तब तक गाजा पर आक्रमण समाप्त नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल के आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी टैली के मुताबिक 7 अक्टूबर के हमले ने युद्ध की शुरुआत की। जिसमें इस्राइली के 1 हजार 194 लोगों की मौत हो गई, इनमें ज्यादातर नागरिक थे। आतंकियों ने 251 लोगों को बंधक भी बना लिया। इनमें से 116 गाजा में बचे हैं, हालांकि सेना का कहना है कि 41 लोग मारे गए हैं।


हमास द्वारा संचालित क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमास को खत्म करने के उद्देश्य से इजरायल के जवाबी हमले में गाजा में कम से कम 37 हजार 396 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed