फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas' attempt to separate mothers from children delays release of fourth batch of hostages, says Israel

इस्राइल का दावा: बंधकों के चौथे जत्थे की रिहाई में हो रही देरी, माताओं को बच्चों से अलग करने की कोशिश में हमास

Mon, 27 Nov 2023 11:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Nov 2023 11:44 PM IST
सार

Israel-Hamas: इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने खबर दी कि बंधकों की सूची पर बातचीत अब भी जारी है। पीएमओ की ओर से जारी बयान में लोगों से आग्रह किया गया है कि वह अफवाहों या अविश्वसनीय जानकारी से बचने का प्रयास करें। 

विज्ञापन
Hamas' attempt to separate mothers from children delays release of fourth batch of hostages, says Israel
राष्ट्र को संबोधित करते बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/बेंजामिन नेतन्याहू

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत आतंकवादी संगठन बंधकों के तीन जत्थों को रिहा कर चुका है। लेकिन, चौथे जत्थे की रिहाई में देरी हो रही है। एक इस्राइली अखबार ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया कि हमास माताओं को उनके बच्चों से अलग करने की कोशिश में है, जिसकी वजह से देरी हो रही है। 

विज्ञापन

गाजा में बंधकों की रिहाई से एक घंटे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने खबर दी कि बंधकों की सूची पर बातचीत अब भी जारी है। पीएमओ की ओर से जारी बयान में लोगों से आग्रह किया गया है कि वह अफवाहों या अविश्वसनीय जानकारी से बचने का प्रयास करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में कहा गया है,'हम परिवारों द्वारा महसूस किए जा रहे तनाव से अवगत हैं और हम आगे की जानकारी देते रहेंगे। हम अफवाहों और अविश्वसनीय जानकारी से बचने का अनुरोध करते हैं।'

विज्ञापन

इस्राइल ने सोमवार को रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची का मुद्दा उठाया है, जबकि हमास ने पचास बंधकों के चौथे और अंतिम समूह को चार दिन के संघर्ष विराम के दौरान रिहा करने का वादा किया है। प्रत्येक दस अतिरिक्त बंधकों की रिहाई के लिए संघर्ष विराम को एक दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed