{"_id":"66716af4b25cc1744f0c3a03","slug":"half-a-million-immigrants-could-eventually-get-us-citizenship-under-new-plan-from-biden-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: पांच लाख अप्रवासियों के मिल सकती है अमेरिकी नागरिकता, राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडन करेंगे बड़ी घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: पांच लाख अप्रवासियों के मिल सकती है अमेरिकी नागरिकता, राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडन करेंगे बड़ी घोषणा
Tue, 18 Jun 2024 04:39 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:39 PM IST
सार
US: अमेरिकी नागरिकता हासिल करने का इंतजार कर लाखों अप्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रपति जो बाइडन की नई योजना के तहत करीब पांच लाख अप्रवासियों को अमेरिका की नागरिकता मिल सकती है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। बता दें अमेरिका में इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं। दरअसल इससे पहले बाइडन ने इस महीने की शुरुआत में अप्रवासन को लेकर सीमा पर आक्रामक नीति अपनाई थी। इस वजह से कई डेमोक्रेटिक सांसद नाराज हो गए थे। अब बाइडन के इस कदम को अपनी आक्रामक नीति को संतुलित करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान
व्हाइट हाउस की तरफ से इस बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि आने वाले महीनों में अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों को स्थाई नागरिकता के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी। इससे पांच लाख से ज्यादा अप्रवासियों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
अमेरिका नागरिकता हासिल करने के लिए नियम
अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार नागरिकता के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति बीते 10 वर्षों से अमेरिका में रह रहा हो। इसके अलावा आवेदन करने वाले पुरुष या महिला का विवाह अमेरिका के किसी नागरिक से साथ हुआ हो। अगर आवेदन स्वीकार होता है, तो आवेदनकर्ता को ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए तीन वर्ष का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत लगभग 50 हजार गैर-अमेरिकी नागरिक बच्चों को भी पात्र बनाया जा सकता है। दरअसल, इन बच्चों के माता-पिता में से एक अमेरिकी नागरिक हैं। इन बच्चों के माता-पिता के विवाह की कोई सीमा तय नहीं की गई है। अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि गर्मियों के अंत तक आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अपनी इस योजना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।