फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Haley attacked on trump and says she will strengthen alliance with India if voted to power

US: 'अगर मैं सत्ता में आती हूं तो भारत और...', नाटो के खिलाफ ट्रंप की टिप्पणियों पर निक्की हेली

Mon, 19 Feb 2024 10:46 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 19 Feb 2024 10:46 AM IST
सार

हेली ने कहा कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से चुने जाते हैं तो मुझे बहुत सी चीजों के बारे में चिंता है। इनमें से एक नाटो गठबंधन है। ट्रंप का फिर से चुना जाना नाटो गठबंधन के लिए खतरा होगा। 
 

विज्ञापन
Haley attacked on trump and says she will strengthen alliance with India if voted to power
निक्की हेली और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के लिए प्रचार प्रसार में लग गए हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने कहा है कि अगर वह सत्ता में आती हैं तो उनका प्रशासन न केवल नाटो के साथ बल्कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया और फिलीपींस समेत कई अन्य देशों के साथ भी गठबंधन को मजबूत करेगा।

विज्ञापन


ट्रंप का चुना जाना नाटो के लिए खतरा
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रहीं 52 वर्षीय हेली ने कहा, 'अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिर से चुने जाते हैं तो मुझे बहुत सी चीजों के बारे में चिंता है। इनमें से एक नाटो गठबंधन है। ट्रंप का फिर से चुना जाना नाटो गठबंधन के लिए खतरा होगा। नाटो 75 साल की सफलता की कहानी है।'
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी की 2024 के राष्ट्रपति पद की नामांकन दौड़ में निक्की हेली ट्रंप के खिलाफ एकमात्र उम्मीदवार बची हैं। दक्षिण कैरोलिना से दो बार की गवर्नर रहीं हेली ने कहा कि रूस ने कभी भी नाटो देश पर आक्रमण नहीं किया क्योंकि वह इस गठबंधन से बहुत भयभीत रहा है। यहां तक कि चीन भी इस गठबंधन से डरा हुआ है। इसलिए नाटो को मजबूत बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) 31 सदस्य राज्यों, 29 यूरोपीय और दो उत्तरी अमेरिकी का एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है।

ट्रंप ने यह कहा था
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान नाटो सदस्य देशों पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा था कि अमेरिका नाटो के उन सहयोगियों का बचाव नहीं करेगा, जो रक्षा पर पर्याप्त खर्च नहीं करते हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वे रूस को उन देशों पर हमला करने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे। ऐसे में नाटो सदस्य देशों में खलबली मच गई है। वर्तमान में नाटो के 31 सदस्य देश हैं। जल्द ही स्वीडन भी नाटो का 32वां सदस्य बन जाएगा। अब तक नाटो में शामिल होने को रक्षा की गारंटी के रूप में देखा जाता रहा है।

गठबंधन छोड़ने का समय नहीं
इस पर हेली ने कहा, 'गठबंधन में और अधिक दोस्तों को जोड़ना जरूरी है। यह गठबंधन छोड़ने का समय नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मजबूती से खड़े रहें। क्योंकि जब हम अपने दोस्तों के साथ मजबूती से खड़े होते हैं, तो हमारे दुश्मन झूके रहते हैं।'

उन्होंने आगे कहा,  'जब हम उन गठबंधनों को कमजोर दिखाना शुरू करते हैं, तभी हमारे दुश्मन आगे बढ़ते हैं। यही कारण है कि हम देख रहे हैं कि ईरान परमाणु बम बनाना चाहता है। रूस पोलैंड और बाल्टिक की ओर बढ़ना शुरू कर रहा है। इसलिए अगर मैं सत्ता में आती हूं तो हम न केवल नाटो को मजबूत करेंगे बल्कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस समेत कई अन्य देशों के साथ भी गठबंधन मजबूत करेंगे। यह अमेरिका के ज्यादा दोस्त होने के बारे में है, न कि कम दोस्त।'


ठग का पक्ष ले रहे पूर्व राष्ट्रपति
हेली ने ट्रंप के नाटो के खिलाफ टिप्पणियों को 'हड्डियों को ठंडा करने वाला' और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सशक्त बनाने वाला बताया। उन्होंने कहा, 'ट्रंप ने केवल इतना काम किया कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का पक्ष लिया जो अपने राजनीतिक विरोधियों की हत्या करता है, उन्होंने एक ठग का पक्ष लिया जो अमेरिकी पत्रकारों को गिरफ्तार करता है और उन्हें बंधक बना लेता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed