{"_id":"60204e2f8ebc3e27e819da42","slug":"haitis-president-jovenel-moise-accused-of-conspiracy-to-coup-20-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार के बाद हैती में तख्तापलट की साजिश, राष्ट्रपति मोइसे ने जताई अपनी हत्या की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार के बाद हैती में तख्तापलट की साजिश, राष्ट्रपति मोइसे ने जताई अपनी हत्या की आशंका
Mon, 08 Feb 2021 02:01 AM IST
Kuldeep Singh
एपी, पोर्ट ऑ प्रिंस
एपी, पोर्ट ऑ प्रिंस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
haiti
हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे ने रविवार को कहा कि पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है जो उनकी हत्या करने और उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश जुटे थे।
विज्ञापन
उन्होंने वार्षिक कार्यक्रम के उद्घाटन के सिलसिले में जैकेमल रवाना होने से पहले यहां हवाई अड्डे पर यह बात कही। उनके साथ प्रधानमंत्री और पुलिस प्रमुख भी थे। उन्होंने कहा, मेरी जान लेने की कोशिश थी।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि यह साजिश नवंबर, 2020 में शुरू हुई। हालांकि उन्होंने इसका ब्योरा या सबूत नहीं सामने रखा। उन्होंने बस इतना कहा कि गिरफ्तार लोगों में एक न्यायाधीश और एक पुलिस महानिरीक्षक है।
विज्ञापन