फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   haiti more than 400 prisoners were on run after they escaped from jail in violent breakout that left many people dead

हैती: जेल तोड़कर भागे 400 से ज्यादा कैदी, हिंसक झड़प में 25 कैदियों की मौत

Sat, 27 Feb 2021 10:27 AM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट-ओ-प्रिंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट-ओ-प्रिंस Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 27 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
haiti more than 400 prisoners were on run after they escaped from jail in violent breakout that left many people dead
जेल ब्रेक (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

हैती की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जेल से 400 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं और गोलीबारी की घटना में जेल निदेशक समेत 25 लोगों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस के उत्तर पूर्व में स्थित क्रूआ दि बूके सिविल जेल में हुई। घटना के वक्त जेल में 1542 कैदी थे। इस जेल का निर्माण 2012 में कनाडा ने कराया था। वर्ष 2014 में इसी जेल से 300 से अधिक कैदी फरार हुए थे। मारे जाने वाले लोगों में एक शक्तिशाली गैंग का सरदार और जेल निदेशक भी शामिल हैं। यह घटना राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के बाहरी इलाके में गुरुवार को क्रॉक्स-डेस-बुकेट्स जेल में घटित हुई।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि गैंग लीडर अर्नेल जोसेफ को जेल से भगाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। जोसेफ हैती में 2019 में गिरफ्तारी से पहले तक दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आरोपों में वांछित भगोड़ा था। जेल से फरार होने के बाद उसके पैरों में जेल की चेन थी और वह मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग रहा था।
विज्ञापन


जोसेफ के भागने के एक दिन बाद उसे एक चेकप्वांइट पर देखा गया। पुलिस प्रवक्ता गैरी डेसोर्स ने कहा कि देखे जाने पर जोसेफ ने पुलिसवालों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। गैंग लीडर राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में स्थित गांग डी एडियो और अन्य समुदायों पर शासन करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने अभी तक जेल तोड़े जाने को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, सिवाय इसके कि 60 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है और मामले की जांच जारी है। राज्य सचिव, फ्रांट्ज़ एक्जेंटस ने कहा कि अधिकारियों ने जेल तोड़े जाने की घटना की जांच के लिए कई आयोग बनाए हैं। मारे जाने वालों में जेल निदेशक भी शामिल हैं जिनकी पहचान पॉल जोसेफ हेक्टर के तौर पर हुई है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कैदियों के फरार होने से पहले बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों को जेल के सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाते देखा था। गोलीबारी शुरू होने के काफी देर बाद तक जेल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनाई देती रहीं। हैती के राष्ट्रपति जोवेलेन मोइस ने शुक्रवार को ट्वीट कर कैदियों के भागने और गोलीबारी की घटना की निंदा की और लोगों से धैर्य बनाए रखने को कहा।


वहीं कुछ लोगों का मानना है कि घटना को एक प्रमुख व्यवसायी के बेटे क्लिफोर्ड ब्रांड्ट को मुक्त करने के लिए अंजाम दिया गया था, जिसे 2012 से प्रतिद्वंद्वी व्यवसायी के वयस्क बच्चों का अपहरण करने के आरोप में जेल में बंद किया गया है। डोमिनिकन रिपब्लिक सीमा के पास ब्रांड्ट को दो दिन बाद पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed