फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hackers active on border dispute, Nepal and India websites attacked

सीमा विवाद को लेकर हैकर्स का नया खेल, नेपाल और भारत की वेबसाइट्स पर हमला

Mon, 25 May 2020 08:09 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 25 May 2020 08:09 PM IST
सार

  • नेपाल की सरकारी वेबसाइट्स पर भारतीय झंडा और नया नक्शा वापस लेने की चेतावनी
  • नेपाली हैकर्स ने बनाया भारतीय न्यूज़ चैनल्स की वेबसाइट्स को निशाना

विज्ञापन
hackers active on border dispute, Nepal and India websites attacked
भारत नेपाल सीमा - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा विवाद और नेपाल के नए नक्शे को लेकर उठा बवाल अब हैकरों तक पहुंच गया है। नेपाल ने आरोप लगाया है कि नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी की वेबसाइट किसी भारतीय हैकर ने हैक कर ली है और उस पर भारत का झंडा लगा दिया है। साथ ही नेपाल सरकार के लिए एक संदेश भी छोड़ा है।

विज्ञापन


हिमालयन टाइम्स ने इस बारे में हैक की गई वेबसाइट की फोटो भी छापी है। खबर के मुताबिक हैकर ने भारतीय झंडा लगाने के साथ ही यह संदेश दिया है कि अगर हम खामोश हैं और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं तो ये न समझा जाए कि हमने ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को भी किसी भारतीय हैकर ने नेपाल सरकार की नेशनल लाइब्रेरी की एक वेबसाइट हैक करके मांग की थी सरकार अपना नया नक्शा वापस ले।

इसके बाद से नेपाल और भारत के कई हैकर्स एक दूसरे की वेबसाइट्स हैक करने के खेल में लग गए। दोनों ही देशों के हैकर्स एक दूसरे के खिलाफ संदेश और धमकियां देने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस बार नेपाल सिविल एविएशन की वेबसाइट हैक होने से नेपाल सरकार को चिंता है कि इसकी कई गोपनीय जानकारियां न लीक हो जाएं।

इससे पहले नेपाली हैकर्स ने कई भारतीय न्यूज चैनल्स की वेबसाइट्स हैक कर ली थी। जाहिर है हैकिंग के इस खेल में लगे खिलाड़ी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं और लोगों को ये संदेश दे रहे हैं कि हम किसी से कम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed