फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   H5 influenza virus detected in Colorado man making it first case of America news in Hindi

एच5 बर्ड फ्लू: अमेरिका में मिला इंसानों में संक्रमण का दुनिया का पहला मामला, सीडीसी ने तेज की निगरानी और जांच

Fri, 29 Apr 2022 05:28 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 29 Apr 2022 05:28 PM IST
सार

कोलोराडो स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल है। वह एसिम्टोमैटिक (ऐसे मरीज जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई देते) है। इस समय वह एकांतवास में है और इलाज के लिए उसे इंफ्लुएंजा एंटीवायरल दवा ओसेल्टामिविर (टैमिफ्लू) दी जा रही है।

विज्ञापन
H5 influenza virus detected in Colorado man making it first case of America news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले एक व्यक्ति में एच5 बर्ड फ्लू से संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह जानकारी अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (यूएससीडीसी) ने दी। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति पोल्ट्री के सीधे संपर्क में था और एच5एन1 बर्ड फ्लू से संक्रमित हुए पक्षियों को मारने का काम कर रहा था। सीडीसी की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार यह एच5 बर्ड फ्लू के वायरस के विशिष्ट समूह से मानवों में संक्रमण का दूसरा मामला है वहीं, अमेरिका का यह पहला केस है।
विज्ञापन


सीडीसी ने यह भी कहा कि इस बात की भी संभावना है कि यह व्यक्ति सतह से फैले संक्रमण का शिकार हुआ हो। इसने कहा कि इंसान के एच5 पॉजिटिव होने का मामला मानवीय स्वास्थ्य पर खतरे के हमारे आंकलन को नहीं बदलता है। इसके लिए सीडीसी नियमित तैयारी और रोकथाम के उपाय कर रहा है। इन उपायों में एक मौजूदा वैक्सीन वायरस कैंडिडेट भी शामिल है। इसका इस्तेमाल लोगों के लिए वैक्सीन बनाने के लिए किया जा सकता है यदि किसी को इसकी आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


वहीं, कोलोराडो के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विभाग ने कहा कि हम निगरानी कर रहे हैं और उन लोगों की जांच कर रहे हैं जो पोल्ट्री के संपर्क में आए हैं। उन लोगों की जांच भी की जा रही है जो एविएन फ्लू से संक्रमित जंगली पक्षियों के संपर्क में आए हैं। एविएन फ्लू को एच5एन1 फ्लू के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि एवियन फ्लू पहली बार इंडियाना में टर्की के एक व्यावसायिक झुंड में पाया गया था। वहीं, अमेरिका में साल 2020 के बाद इससे संक्रमण का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसिम्टोमैटिक के संक्रमित पाया गया व्यक्ति, आइसोलेशन में चल रहा इलाज
संक्रमित पाए गए इस व्यक्ति को लेकर कोलोराडो स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उसकी उम्र लगभग 40 साल है। वह एसिम्टोमैटिक (ऐसे मरीज जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई देते) है। इस समय वह एकांतवास में है और इलाज के लिए उसे सीडीसी के निर्देशानुसार इंफ्लुएंजा एंटीवायरल दवा ओसेल्टामिविर (टैमिफ्लू) दी जा रही है। विभाग का कहना है कि यह व्यक्ति संक्रमित पोल्ट्री के करीबी संपर्क में था। ऐसे संभव है कि वायरस संक्रमित किए बिना इस व्यक्ति की नाक में मौजूद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed