फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gupta Brothers Arrested in Uae Rajesh Gupta Atul Gupta Arrest for Corruption Charges in South Africa

Gupta Brothers Arrested: सहारनपुर के गुप्ता बंधु यूएई में गिरफ्तार, द.अफ्रीका में करोड़ों के गबन का है आरोप

Tue, 07 Jun 2022 09:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Jun 2022 09:52 AM IST
सार

उद्योगपति गुप्ता बंधु मूलत: सहारनपुर के रहने वाले हैं। अजय, अतुल और राजेश गुप्ता 1994 में अपने परिवारों के साथ दक्षिण अफ्रीका आ गए थे। पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से उनकी बेहद नजदीकी थी। जल्द ही गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच धनी लोगों में शुमार हो गए।

विज्ञापन
Gupta Brothers Arrested in Uae Rajesh Gupta Atul Gupta Arrest for Corruption Charges in South Africa
गुप्ता बंधु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गुप्ता बंधुओं को संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिणी अफ्रीकी सरकार ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन

इसके बाद भ्रष्टाचार के आरोपी गुप्ता बंधुओं को दक्षिण अफ्रीका वापस लाने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी वापसी होगी या नहीं। दरअसल, दोनों देशों ने अप्रैल, 2021 में प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किए थे। सरकार का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। 
विज्ञापन


2009-2018 के बीच किया जमकर भ्रष्टाचार 
गुप्ता बंधुओं अजय, अतुल और राजेश गुप्ता पर आरोप है कि तीनों ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ नजदीकी के चलते बड़े पैमाने पर अरबों की स्थानीय मुद्रा का गबन किया। यह भ्रष्टाचार 2009 से 2018 के बीच किया गया। हालांकि, घोटालों के सामने आने के बाद वे दक्षिण अफ्रीका से भाग गए थे। उनके खिलाफ काफी प्रदर्शन भी हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने पहली बार यह स्वीकार किया था कि अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के भीतर मतभेदों के कारण देश में घोटाले में कथित तौर पर लिप्त गुप्ता परिवार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1994 में अपने परिवारों के साथ दक्षिण अफ्रीका आ गए थे
बता दें कि अजय, अतुल और राजेश गुप्ता 1994 में अपने परिवारों के साथ दक्षिण अफ्रीका आ गए थे। पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से उनकी बेहद नजदीकी थी। जल्द ही गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच धनी लोगों में शुमार हो गए। उद्योगपति गुप्ता बंधु मूलत: सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता शिवकुमार की सहारनपुर में राशन की दुकानें थीं। वह दिल्ली में खोली गई अपनी कंपनी से मसालों का निर्यात करते थे। उनकी दूसरी कंपनी टेलकम पाउडर में प्रयोग होने वाले सोपस्टोर पाउडर का वितरण करती थी। सहारनपुर के रानी बाजार में इनका पुश्तैनी मकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed