{"_id":"6977377f2841660d7d0593d8","slug":"gunmen-opened-fire-at-football-field-in-central-mexico-people-killed-and-injured-casualties-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mexico Gunmen Fire: मेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर बंदूकधारियों ने चलाई अंधाधुंध गोली; 11 लोग मारे गए, 12 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mexico Gunmen Fire: मेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर बंदूकधारियों ने चलाई अंधाधुंध गोली; 11 लोग मारे गए, 12 घायल
Mon, 26 Jan 2026 03:14 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
Published by: लव गौर
Updated Mon, 26 Jan 2026 03:14 PM IST
सार
Mexico Gunmen Fire: मेक्सिको में फुटबॉल मैदान में मैच के बीच गैंगवॉर की भयानक घटना सामने आई है। जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग में अबतक 11 लोगों की जान चली गई। दरअसल, शहर पहले से फैले गैंगवॉर से जूझ रहा है। इस बीच गोलीबारी की ताजा घटना ने दहशत का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेक्सिको में गैंगवार का भयानक रूप देखने को मिला है। मध्य मेक्सिको में एक फुटबॉल मैदान पर बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 घायल हो गए। सलामांका के मेयर सीजर प्रीतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि बंदूकधारी एक फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद आए थे।
हिंसा कंट्रोल करने के लिए राष्ट्रपति से मदद की अपील
घटनास्थल पर 10 लोगों की मौत हो गई और एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। मेयर ने बताया कि घायलों में एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं। प्रीतो ने कहा कि यह हमला शहर में 'अपराध की लहर' का हिस्सा था और उन्होंने हिंसा को कंट्रोल करने के लिए राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से मदद की अपील की है।
लोकल गैंग की वर्चस्व वाले समूह से जंग
घटना को लेकर गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक कार्यालय ने कहा कि वह जांच कर रहा है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए संघीय अधिकारियों के साथ संपर्क साधा गया है। बता दें कि पिछले साल गुआनाजुआतो में मेक्सिको में सबसे ज्यादा हत्याएं हुई थीं। यहां का एक लोकल गैंग जिसका नाम सांता रोजा डी लीमा है, उसमें और मेक्सिको के शक्तिशाली जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के बीच लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Mexico: 'मुझे नहीं दिखता कार्रवाई का खतरा', ट्रंप की धमकी के बाद मेक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम का बड़ा बयान
देश के अंदर बढ़ती गैंगवार की घटनाएं
मेयर ने घटना को लेकर कहा कि दुर्भाग्य से, कुछ आपराधिक समूह अधिकारियों को अपने अधीन करने की कोशिश कर रहे हैं, जो वे हासिल नहीं कर पाएंगे। देश के अंदर बढ़ती गैंगवार की घटनाओं के बीच मेक्सिको सरकार का कहना है कि देश में 2025 में हत्या दर 2016 के बाद सबसे कम थी, जो कि प्रति 100,000 निवासियों पर 17.5 हत्याएं बताई गई हैं। हालांकि विश्लेषकों ने चेतावनी दी कि ये संख्याएं देश में हिंसा की पूरी तस्वीर नहीं दिखा सकती हैं।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन