{"_id":"5f4bf67eb49a0016c4240df6","slug":"gunmen-kill-nine-motorcycle-riders-in-southern-philippines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी फिलीपींस में बंदूकधारकों ने नौ बाइकसवारों को गोलियों से भूना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिणी फिलीपींस में बंदूकधारकों ने नौ बाइकसवारों को गोलियों से भूना
Mon, 31 Aug 2020 12:27 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दक्षिणी फिलीपींस में करीब आठ बंदूकधारकों ने रविवार को सरेआम नौ बाइकसवारों के एक समूह को रोका और उन पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। वारदात में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मारे गए लोगाें में ज्यादातर किसान थे और एक दूसरे को नहीं जानते थे। पुलिस ने आशंका जताई कि शनिवार को कोटाबाटो इलाके में इनका किसी स्थानीय गुट से झगड़ा हुआ था जिस कारण इन बंदूकधारियों ने इन लोगों को घेर लिया।
विज्ञापन
इन्हें बाइक से उतरने को कहा और इन लोगों पर 39 गोलियां चलाईं। वहीं बंदूकधारक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार कर दिया। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से हमलावारों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन