फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gunmen kill former Afghanistan Mp Mursal Nabizada at home in Kabul

अफगानिस्तान: तालिबान राज में बढ़ा महिलाओं पर जुर्म, बंदूकधारियों ने पूर्व सांसद मुरसल की घर में घुसकर हत्या की

Mon, 16 Jan 2023 10:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 16 Jan 2023 10:04 AM IST
सार

अफगानिस्तान की पूर्व सांसद मुर्सल नबीजादा उन महिलाओं में से एक थीं जिन्होंने तालिबानी शासन के डर से देश छोड़ने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Gunmen kill former Afghanistan Mp Mursal Nabizada at home in Kabul
पूर्व अफगानी सांसद मुर्सल नबीजादा(फाइल) - फोटो : Twitter@ Qais alamdar

विस्तार

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक पूर्व सांसद और उनके अंगरक्षक की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद 32 वर्षीय मुर्सल नबीजादा उन कुछ महिला सांसदों में से एक थीं, जो काबुल में रुकी थीं।

विज्ञापन


भाई और दूसरा सुरक्षाकर्मी घायल
रविवार को हुए हमले में उसका भाई और एक दूसरा सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। पूर्व सहयोगियों ने नबीजादा को अफगानिस्तान की बहादुर बेटी बताते हुए दुख जताया। पूर्व सहयोगियों ने कहा कि नबीजादा उन महिलाओं में से एक थीं जिन्होंने तालिबानी शासन के डर से देश छोड़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


तालिबानी शासन आने के बाद से महिलाओं पर अत्याचार
2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से महिलाओं को सार्वजनिक जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों से हटा दिया गया है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि सुरक्षा बलों ने घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक मरियम सोलेमानखिल ने कहा कि सुश्री नबीजादा एक सच्ची पथ प्रदर्शक - मजबूत, मुखर महिला थीं, जो खतरे के बावजूद भी अपने विश्वास के लिए खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed