{"_id":"651cfda619110d22d70c5a56","slug":"gun-battle-with-pakistan-security-force-ten-terrorists-killed-in-khyber-pakhtunkhwa-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सैनिकों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकी ढेर, बड़े पैमाने पर हथियार और विस्फोटक बरामद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में सैनिकों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकी ढेर, बड़े पैमाने पर हथियार और विस्फोटक बरामद
Wed, 04 Oct 2023 11:23 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 04 Oct 2023 11:23 AM IST
सार
खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन के बाद सेना के जवानों ने बड़े पैमाने में गोला-बारूद, हथियार और विस्फोटक बरामद किया।
विज्ञापन
Pakistan Security Force
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के टैंक क्षेत्र में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ गोलीबारी में 10 आतंकी मारे गए। पाकिस्तानी सैन्य मीडिया विंग ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी के आधार पर सेना के जवानों ने एक खुफिया ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी में 10 आतंकी मौके पर ही मारे गए।
पाकिस्तानी सैन्य मीडिया ने कहा, 'ये आतंकी कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे, जिसमें सुरक्षाबलों पर हमला से लेकर जबरन वसूली और मासूम नागरिकों की हत्या भी शामिल है।' इस ऑपरेशन के बाद सेना के जवानों ने बड़े पैमाने पर गोला-बारूद, हथियार और विस्फोटक बरामद किया।
पिछले साल नवंबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा पाकिस्तान के साथ युद्धविराम खत्म करने की घोषणा के बाद से ही आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पाकिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि इस साल पाकिस्तान में हुए 24 आत्मघाती हमलों में 14 अफगान नागरिकों द्वारा किए गए हैं।