फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   World's most expensive house owns by Saudi Arabia's Prince Mohammed bin Salman

सऊदी राजकुमार ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा घर, खर्च की इतनी रकम

Mon, 18 Dec 2017 06:41 AM IST
एजेंसी/ रियाद
एजेंसी/ रियाद Updated Mon, 18 Dec 2017 06:41 AM IST
विज्ञापन
World's most expensive house owns by Saudi Arabia's Prince Mohammed bin Salman

2015 में 300 मिलियन डॉलर यानी करीब दो हजार करोड़ रुपये में बिके फ्रांसीसी महल के असली मालिक सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान हैं। जिस वक्त यह घर बिका था, यह दुनिया का सबसे महंगा घर था। 

विज्ञापन


बिक्री के समय खरीदार के नाम का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन अब अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी जांच के बाद दावा किया है कि यह महल बिन सलमान का है। सऊदी शाही खानदान ने भी मान लिया है कि यह महल राजकुमार का ही है। 
विज्ञापन


नाइट क्लब से लेकर होम थियेटर
यह महल फ्रांस पर 70 साल तक राज करने वाले शासक लुइस-14वें के नाम पर बनाया गया है। इसका निर्माण 2011 में पूरा हुआ। इस महल में 17वीं सदी की शानदार नक्काशी के साथ ही आधुनिक शैली के महल की भी झलक मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शानदार महल में वाइन के लिए एक पूरा तहखाना, भूमिगत नाइट क्लब, स्क्वैश कोर्ट, विशाल बालरूम, होम थियेटर, विशाल भित्ति चित्रों वाली छत, रंगीन मछलियों से भरा हुआ अंडर वाटर व्यूविंग टैंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed