{"_id":"58ab69544f1c1b0853b23ab6","slug":"we-re-not-here-to-seize-anybody-s-oil-jim-mattis","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम इराक में तेल पर कब्जा करने के लिए नहीं हैं: अमेरिकी रक्षामंत्री","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
हम इराक में तेल पर कब्जा करने के लिए नहीं हैं: अमेरिकी रक्षामंत्री
बगदाद (न्यूयॉर्क टाइम्स)
Updated Tue, 21 Feb 2017 03:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
राष्ट्रपति ट्रंप के बयान से दूरी बनाते हुए अमेरिकी रक्षामंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि अमेरिकी सेना इराक में किसी के तेल पर कब्जा करने के लिए नहीं है।
विज्ञापन
बगदाद की अघोषित यात्रा पर आए मैटिस ने पत्रकारों से कहा कि - ‘मेरा मानना है कि हम जो लोग यहां इस कमरे में हैं, हम सभी ने अपने तेल और गैस के लिए अमेरिका में भुगतान किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम भविष्य में भी ऐसा ही करते रहेंगे।’
विज्ञापन
मैटिस से जब उनके इस दौरे का मकसद पूछा गया तो उन्होंने कहा कि - ‘हम इराक में किसी के तेल पर कब्जे के लिए नही है।’