{"_id":"599ae0864f1c1b7d798b45b8","slug":"us-led-strikes-killed-27-civilians-sunday-in-syrias-raqa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया: अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 27 की मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सीरिया: अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 27 की मौत
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
Updated Mon, 21 Aug 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
सीरिया हमला
- फोटो : afp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक सीरिया के रक्का शहर में रविवार को अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 27 नागरिकों की मौत हो गई । इस मामले में निदेशक रामी अब्देल रहमान ने सोमवार को कहा कि इससे पहले इस तरह के हमलों में सात बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
#UPDATE US-led strikes killed 27 civilians Sunday in Syria's Raqa: monitor https://t.co/idesY1wzKH #Raqa pic.twitter.com/lCpfER8EYl
— AFP news agency (@AFP) August 21, 2017विज्ञापन
गौरतलब है कि एसडीएफ को अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन का भारी समर्थन है, जिसने जिहादियों के खिलाफ नियमित रूप से हवाई हमलों की शुरूआत की है, जिन्होंने कथित तौर पर कई नागरिकों को मार डाला है। हालांकि, ब्रिटेन स्थित ऑब्जरवेटरी के मुताबिक रक्का शहर पर अमेरिकी नेतृत्व वाले हमलों के एक सप्ताह में कम से कम 125 नागरिक मारे गए हैं, जिनमें रविवार को मारे गए लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः- बार्सिलोना को फिर से दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने 120 गैस के डिब्बे बरामद किए
उसने अगस्त 2014 से सीरिया और इराक में 624 नागरिकों की मौत को स्वीकार किया, लेकिन अधिकार समूह का कहना है कि यह संख्या बहुत अधिक है। इस गठबंधन ने 2014 में सीरिया में अपनी सैन्य गतिविधियां शुरू की थी।
हाल ही में, गठबंधन सेना ने रक्का पर अपनी कार्रवाईयों को तेज किया है। आईएस को सीरिया में उसके गढ़ से बाहर करने के लिए कुर्दों के नेतृत्व वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) ने अपने आक्रमण तेज कर दिए हैं। सीरिया में 3,30,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। क्योंकि मार्च 2011 में सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन के साथ ही यह संघर्ष शुरू हुआ था।