फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   US citizen gets 10 year jail for espionage

अमेरिकी नागरिक को जासूसी के आरोप में 10 साल की जेल

Mon, 17 Jul 2017 01:24 PM IST
BBC
BBC Updated Mon, 17 Jul 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
US citizen gets 10 year jail for espionage
Spy

अधिकारियों के मुताबिक ईरान में एक अमेरिकी नागरिक को जासूसी के आरोप में 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। कानूनी सूत्रों के मुताबिक कथित जासूस की पहचान चीनी-अमेरिकी नागरिक शियू वांग के रूप में की गई है। शियू 37 साल के हैं और अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में शोध कर रहे थे।

विज्ञापन


न्यायिक सेवा की न्यूज एजेंसी के मुताबिक वांग को पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था जब वो देश छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे थे। अमेरीकी विदेश मंत्रायल ने ईरान से मांग की है कि जिन लोगों को झूठे आरोपों में पकड़ा गया है, उन्हें रिहा किया जाए।
विज्ञापन


अमेरिकी नागरिक को दी गई सजा का एलान सरकारी टीवी पर किया गया। ईरानी न्यायिक सेवा की सरकारी न्यूज एजेंसी मिजनऑनलाइन के मुताबिक, वांग एक घुसपैठ प्रोजेक्ट का हिस्सा थे जो अमेरिका और ब्रितानी संस्थानों के लिए खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था। ये जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल और ब्रिटिश इंस्टीट्यूट ऑफ पर्शियन स्टडीज के लिए भी जुटाई जा रही थी। एजेंसी के मुताबिक, "गिरफ्तार होने से पहले वांग ने करीब साढ़े चार हजार पन्ने के दस्तावेज डिजिटली आर्काइव भी कर लिए थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


तेहरान में अधिकारियों के मुताबिक करीब 70 लोग जासूसी के आरोप में जेलों में सजा काट रहे हैं। उनमें से कुछ ही लोगों की पहचान सार्वजनिक की गई है। न्यायिक सेवा के अधिकारी गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई ने कहा, "वांग जानकारियां जुटा रहे थे और सीधे अमरिका से निर्देश ले रहे थे। उन्हें 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है, हालांकि सजा के खिलाफ अपील की जा सकती है।"


उन्होंने कहा कि ये फैसला ईरान की एक अदालत का है। उन्होंने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। एक बयान में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने किसी खास व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन ईरानी अधिकारियों से अपील किया है कि गलत वजहों से पकड़े गए सभी विदेशी नागरिकों को रिहा किया जाना चाहिए ताकि वो अपने परिवारों में लौट सकें। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, "ईरान की सरकार झूठे आरोपों में फंसाकर अभी भी अमेरिकी और अन्य देशों के नागरिकों को पकड़ रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed