फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   United nations- Rise in Returning Afghan Refugees Is Concerning

कई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं घर वापसी कर रहे अफगान: UN

Sat, 14 Jan 2017 02:08 AM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र Updated Sat, 14 Jan 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
United nations- Rise in Returning Afghan Refugees Is Concerning

पिछले वर्षो में अफगानिस्तान में चले गृहयुद्ध और आतंकवाद के चलते हजारों अफगानी नागरिक देश छोड़कर चले गए थे जिनकी घर वापसी होना शुरू हो गई है। नए साल के पहले हफ्ते में ही ईरान व पाकिस्तान से 9400 अफगानी लोग अपने वतन को लौटे हैं, लेकिन नए लोगों के आने से अफगानिस्तान पर दबाव बढ़ने से संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गेनाजइजेशन फॉर माइग्रेशन के मुताबिक युद्ध पीड़ित अफगानिस्तान पहले ही संसाधनों की कमी से जूझ रहा है, ऐसे में वतन को वापसी कर रहे लोगों के कारण नई दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। इस महीने वतन लौटने वालों में अधिकांश ऐसे युवा हैं जिन्हें ईरान से निर्वासित किया गया है।
विज्ञापन


ये लोग यूरोपीय देशों में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। पाकिस्तान ने भी स्थानीय लोगों के बीच प्रवासियों को लेकर बढ़ रहे गुस्से को देखते हुए देश में अवैध रूप से रह रहे अफगानों पर उनके देश लौटने का दबाव बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों के साथ है जो पंजीकृत नहीं हैं

United nations- Rise in Returning Afghan Refugees Is Concerning

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मैथ्यू ग्रेडन का कहना है कि सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों के साथ है जो पंजीकृत नहीं हैं। ऐसे लोग सहायता एजेंसियों से मिलने वाली मदद के भी हकदार नहीं हो पाते और सरकार की ओर से शिक्षा व जमीन की मदद भी नहीं पा सकते हैं। 

आईओएम का कहना है कि अगले दो महीनों में वतन वापसी करने वाले ऐसे लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है। अनुमान है कि 2017 के अंत तक यहां 5 लाख अफगान लौट सकते हैं जो अपंजीकृत होंगे। ग्रेडन कहते हैं कि देश अब भी युद्ध से जूझ रहा है और अर्थव्यवस्था व सेवाओं पर खासा दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed