{"_id":"5b085d8c4f1c1b9c6e8b4933","slug":"uae-ban-on-kerala-visit-due-to-nipah-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपाह वायरस के चलते UAE ने केरल जाने पर लगाई रोक","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
निपाह वायरस के चलते UAE ने केरल जाने पर लगाई रोक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 26 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में निपाह वायरस का संक्रमण फैलने के कारण 11 लोगों की मौत और करीब 40 पीड़ितों को आम जनता से अलग विशेष निगरानी में रखे जाने के बाद खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने नागरिकों के लिए खास अलर्ट जारी किया है। यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, वहां के नागरिकों को बिना किसी खास कारण के इस भारतीय राज्य की यात्रा करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
अपने नागरिकों से कहा, बिना किसी आवश्यक कारण के नहीं करें भारतीय राज्य की यात्रा
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि वह निपाह वायरस को देश में पहुंचने के खतरे का आकलन कर रही है और इसके लिए पर्याप्त नियंत्रक उपाय लागू कर रही है। साथ ही वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्लयूएचओ) से भी संपर्क बनाए हुए है।
विज्ञापन
केरल में करीब 11 लोगों की जान ले चुका है ये वायरस
दुबई स्थित अमीरात एयरलाइंस ने भी स्थिति पर निगाह बनाए रखने का बयान जारी किया है। बता दें कि खाड़ी देशों में काम करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है, जिसमें एक बहुत बड़ा आंकड़ा केरल से वहां काम के लिए जाने वालों का है।
विज्ञापन