{"_id":"58a629034f1c1b931ad84292","slug":"terrorist-attacks-in-bagdad-45-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: बगदाद में कार बम धमाका, 45 की मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
इराक: बगदाद में कार बम धमाका, 45 की मौत
एजेंसी/ बगदाद
Updated Fri, 17 Feb 2017 06:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
बृहस्पतिवार को दक्षिणी बगदाद के एक कार बाजार में हुए बड़े कार बम धमाके में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों में यह तीसरा ऐसा हमला है। आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया में फैले एक मोबाइल फोन वीडियो में दिख रहा है कि स्थानीय समयानुसार शाम के 4:15 बजे बाया के पड़ोस में विस्फोट होने के बाद तबाही मची है और लोगों के जले हुए शव पडे़ हैं।
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएस ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह शियाओं को निशाने पर लेकर किया गया हमला था। एक पुलिस ने अधिकारी ने शुरूआती आंकड़े बताते हुए कहा कि 45 लोगों की मौत हुई है जबकि 60 अन्य लोग घायल हैं।
विज्ञापन
हालांकि, उसने कहा कि आपातकालीन सेवा हमले के बाद बने हालात को संभालने का प्रयास कर रही है और कहा कि मौतों की संख्या बढ़ भी सकती है। अस्पताल प्रशासन ने भी हमले में लोगों के मरने और घायल होने की पुष्टि की। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन