{"_id":"5b9ddf1f867a557fec71c541","slug":"targeted-by-israeli-missiles-in-syria-damascus-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया पर इस्रायली मिसाइलों से हमला, दमिश्क के हवाईअड्डे को बनाया निशाना","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सीरिया पर इस्रायली मिसाइलों से हमला, दमिश्क के हवाईअड्डे को बनाया निशाना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Israeli missiles in Syria
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया की राजधानी दमिश्क के हवाईअड्डे पर शनिवार देर रात एक इस्राइली मिसाइल से हमला किया गया जिसके बाद वायु सेना सक्रिय हो गई और इस्राइल की ओर से दागी गई कई मिसाइलों को मार गिराया। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह खबर दी।
एजेंसी ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से बताया, “हमारी वायु सेना ने दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए इस्राइली मिसाइल हमले का जवाब दिया और कई मिसाइलों को मार गिराया।”
एजेंसी ने हताहतों या नुकसान के संबंध में कोई भी जानकारी न देते हुए वायु सेना के सक्रिय होने की तस्वीरें और फुटेज पोस्ट किए। एक धुंधले से वीडियो में रात में आसमान में एक विस्फोट होते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
इस्राइली सेना ने घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ब्रिटेन की संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि शनिवार को यह हमला हवाईअड्डे के बाहर एक हथियार डिपो पर किया गया था।
ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, “संदिग्ध इस्राइली मिसाइलों ने दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के करीब हथियारों के गोदाम को नष्ट कर दिया।”
उन्होंने हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।