फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Taliban ambushed a convoy of busses on a road and took more than 100 people hostage

तालिबान ने 100 से ज्यादा लोगों को बनाया बंधक, महिलाएं और बच्चे शामिल

Mon, 20 Aug 2018 03:23 PM IST
भाषा, काबुल
भाषा, काबुल Updated Mon, 20 Aug 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
Taliban ambushed a convoy of busses on a road and took more than 100 people hostage
तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान से बसों के एक काफिले को घेरकर उनमें सवार 100 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रांत के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने इस हफ्ते ईद के मौके पर तालिबान के साथ सशर्त संघर्षविराम की घोषणा की थी। इसके बावजूद तालिबान ने लोगों को बंधक बनाया। लोगों को कुंदूज प्रांत से अगवा किया गया है, इस इलाके पर हाल में तालिबान ने कब्जा किया है।
विज्ञापन


अगवा लोगों के साथ क्या किया गया है यह अभी तक पता नहीं चल सका है क्योंकि आतंकवादियों की ओर से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हाल के वर्षों में तालिबान ने फिर से सिर उठाया है और वह पूरे अफगानिस्तान में सभी इलाकों पर कब्जा जमाने की फिराक में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी समूह बड़े पैमाने पर बम हमलों को अंजाम दे रहा है जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। कुंदूज में प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद युसूफ अयूबी ने बताया कि आतंकियों ने खान अब्द जिले के निकट एक सड़क पर तीन बसों को रोका और यात्रियों को अपने साथ जाने पर विवश किया।


अयूबी के मुताबिक उनका मानना है कि तालिबान ऐसे सरकारी कर्मचारियों या सुरक्षा बलों के सदस्यों की तलाश में है जो अवकाश के दिनों में आमतौर पर घर जाते हैं। नजदीकी तकहर प्रांत के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान अक्ताश ने बताया कि अगवा किए गए यात्री बादख्शान और ताकहर प्रांत से हैं, वह राजधानी काबुल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed