{"_id":"577e07db4f1c1bd7497fab58","slug":"syria-conflict-72-hour-eid-truce","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर सीरिया में 72 घंटों का संघर्ष-विराम","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
ईद पर सीरिया में 72 घंटों का संघर्ष-विराम
बीबीसी
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
सीरिया में 72 घंटों का संघर्ष-विराम
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक़, सीरियाई सेना से पूरे देश में 72 घंटों का एकतरफा युद्ध विराम लागू किया है। यह 'शांति का समय' बुधवार को 01.00 बजे (10.00 जीएमटी, मंगलवार) से शुक्रवार की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। कई विद्रोही गुटों का कहना है कि ईद-उल-फितर के दौरान लागू किए गए इस युद्ध विराम का वह सम्मान करेंगे। इससे पहले, राष्ट्रपति बशर-अल-असद राजधानी दमिश्क में लड़ाई से बर्बाद हुए होम्स शहर में सार्वजनिक तौर पर ईद की नमाज़ पढ़ते नज़र आए।
होम्स शहर की एक मस्जिद में राष्ट्रपति बशर-अस-असद ने ईद की नमाज़ पढ़ी। होम्स के अधिकांश हिस्सों पर पहले विद्रोही लड़ाकों का कब्ज़ा था, लेकिन पिछले दो सालों से उन्हें शहर के एक इलाके तक ही सीमित कर दिया गया है। इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि सीरियाई सेना ने रमाज़ान के अंत में और ईद-उल-फितर पर लागू इस युद्ध विराम के बारे में अपने विरोधियों से कोई बात की है। लेकिन पश्चिमी देशों से समर्थन प्राप्त फ्री सीरिया आर्मी और सहयोगी विद्रोही गुटों का कहना है कि वह इस युद्ध विराम को तब तक मानेंगे "जब तक दूसरा पक्ष ऐसा करता है"।
अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस अस्थायी संघर्ष विराम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यह 72 घंटे शायद आने वाली उम्मीदों का संकेत हों। लगभग पांच साल पहले सीरिया में असद के ख़़िलाफ़ उठे विद्रोह के बाद से अब तक वहां 250,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके है, और 1.1 करोड़ लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।