फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Sushma Swaraj Qatar Dy PM Sheikh Mohammed signed a joint declaration to establish a joint commission

खाड़ी देशों से संबंध प्रगाढ़ करने में भारत ने बढ़ाया एक और कदम, संयुक्त आयोग के निर्माण पर बनी सहमति

Mon, 29 Oct 2018 03:49 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Qatar Dy PM Sheikh Mohammed signed a joint declaration to establish a joint commission
sushma swaraj - फोटो : ani
खाड़ी देशों से अपने संबंध और प्रगाढ़ बनाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार दिवसीय यात्रा पर खाड़ी देशों में हैं। पहले दो दिन वह कतर में हैं उसके बाद वह कुवैत जाएंगी। सुषमा ने सोमवार को कतर के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी से मुलाकात की। जहां दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त आयोग बनाने के लिए एक संयुक्त दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन


बता दें देश मंत्री सुषमा स्वराज कतर के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने के वास्ते चर्चा और निर्णयों को आगे बढ़ाने के लिए यहां पहुंचीं हैं। कतर और कुवैत की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में सुषमा ने कतर में हैं। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर पिछले दिनों यह बताया कि विदेश मंत्री की कतर का यह पहला दौरा है। विदेश मंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान कतर के अमीरों के साथ- साथ भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी। दो दिन कतर में रहने के बाद सुषमा कुवैत भी जाएंगी। भारत के कुवैत से करीबी और दोस्ताना संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed