फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   sushma swaraj meets Saudi Arabia Minister of Foreign Affairs

सुषमा स्वराज ने की सऊदी के विदेश मंत्री से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

Wed, 07 Feb 2018 09:02 PM IST
एजेंसी, रियाद 
एजेंसी, रियाद  Updated Wed, 07 Feb 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj meets Saudi Arabia Minister of Foreign Affairs
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को सऊदी के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। तीन दिवसीय दौरे पर स्वराज मंगलवार को सऊदी पहुंची थीं। स्वराज वहां पर जनाद्रिया उत्सव का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल जुबेर से मुलाकात की और हमारे रणनीतिक रिश्ते को और मजबूत करने के लिये गहन चर्चा हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ ही ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के स्तर पर संपर्क को और मजबूत करने पर केंद्रित थी। कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्थितियों पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वराज प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति महोत्सव जनाद्रिया का भी उद्घाटन करेंगी। इस उत्सव में भारत विशिष्ट अतिथि राष्ट्र है। बता दें कि सऊदी अरब में करीब 30 लाख भारतीय रहते हैं।


स्वराज ने मंगलवार की शाम को एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों के बारे में काफी बातें कही थीं। बता दें कि चीन, अमेरिका, और यएई के बाद सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed