{"_id":"59ea11c64f1c1b65548b8516","slug":"suicide-bomber-attack-occurred-afganistan-kills-at-least-30-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान के दो शिया मस्जिदों में आत्मघाती विस्फोट, 50 की मौत-70 घायल","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
अफगानिस्तान के दो शिया मस्जिदों में आत्मघाती विस्फोट, 50 की मौत-70 घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के दो शिया मस्जिदों में हुए आत्मघाती बम हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि लगभग 70 लोग घायल हो गए हैं। पहला हमला जहां पश्चिमी काबुल में हुआ वहीं दूसरा हमला घोर के मध्य प्रांत में हुआ है।
सबसे पहला हमला पश्चिमी काबुल में स्थित एक शिया मस्जिद में हुआ जहां पर आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 अन्य घायल हो गए।
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मेजर जनरल अलीमस्त मोमांद ने कहा कि शुक्रवार को हमलावर पैदल चलते हुए दश्ती बर्च इलाके में स्थित इमाम जमान मस्जिद में गया और वहां पर उसने खुद को उड़ा लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान: पुलिस ट्रेनिंग कैंप के पास आत्मघाती हमला, 15 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। वहीं दूसरा हमला घोर के मध्य प्रांत में हुआ और इस हमले में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। घोर प्रांत के पुलिस प्रवक्ता इकबाल नाजमी ने कहा कि संभवतया यह हमला एक स्थानीय नेता को निशाना बनाकर किया गया था जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
पिछले हफ्ते जारी हुई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान की शिया जनसंख्या पर इस साल बड़ी संख्या में हमले हुए हैं। उनके मस्जिदों और विभिन्न कार्यक्रमों में हुए हमलों में इस साल कम से कम 84 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 194 अन्य घायल हुए हैं।