फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Suicide bomb attack in Afghanistan targeted Shia mosque killed twenty nine people

अफगानिस्तान में बुर्का पहनकर आए आत्मघाती हमलावरों ने शिया मस्जिद को निशाना बनाया, 29 की मौत

Fri, 03 Aug 2018 09:52 PM IST
एएफपी, खोस्त
एएफपी, खोस्त Updated Fri, 03 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Suicide bomb attack in Afghanistan targeted Shia mosque killed twenty nine people
प्रतीकात्मक तस्वीर

पूर्वी अफगानिस्तान में एक शिया मस्जिद के भीतर आज जुमे की नमाज के दौरान नमाजियों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया जिसमें कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी और 80 से ज्यादा घायल हो गए। हमलावर बुर्का पहने हुए थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर किए गए हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

पाकिस्तान की सीमा से लगे पक्तिया प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गारदेज शहर के ख्वाजा हसन इलाके में जुमे की नमाज के दौरान दो आत्मघाती बम धमाके हुए।’’ उन्होंने बताया कि 29 लोगों की मौत हुई है और 81 अन्य घायल हुए हैं। पीड़ितों में बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि हमलावरों ने ‘‘महिलाओं के कपड़े’’ पहने हुए थे और पहले मस्जिद के सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसायीं और फिर नमाजियों को निशाना बनाया। इसके बाद उन्होंने खुद को उड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल राज मोहम्मद मानदोजई ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपने विस्फोटकों एवं हथियारों को छिपाने के लिए दोनों बुर्का पहने हुए थे। तत्काल किसी ने भी हमले की जिम्मेदार नहीं ली लेकिन तालिबान ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed