{"_id":"5b5070e34f1c1be94b8b59ac","slug":"sprawling-crawling-robot-may-someday-save-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबे लोगों को ढूंढ निकालेगा आकार बदलने वाला रोबोट, हैं कई खासियतें","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
मलबे में दबे लोगों को ढूंढ निकालेगा आकार बदलने वाला रोबोट, हैं कई खासियतें
एजेंसी, यरुशलम
Updated Thu, 19 Jul 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने एक ऐेसा रोबोट बनाया है जो आसानी से अपना आकार बदल सकता है। ये तंग से तंग जगह में भी रेंगते हुए पहुंच सकता है और उबड़-खाबड़ रास्ते को भी आसानी से पार कर सकता है। इस अडवांस तकनीक से आपदा या बड़ी दुर्घटना में बचाव टीमों को मलबे के नीचे फंसे लोगों को ढूंढने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
राइजिंग स्प्राउल-ट्यूनेड ऑटोनोमस (आरएसटीएआर) नामक रोबोट के पैरों में ऐसे पहिए लगाए गए हैं जो इसके पूरे शरीर के साथ जुड़े हुए हैं। यह एक व्हील चेयर की तरह कहीं भी झटके से मुड़ सकता है और स्वतंत्र रूप से एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है। इसके अलावा इसमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह स्वयं को दीवार पर चढ़ने के लिए भी स्थानांतरित कर सकता है। सुरंग, पाइप में अपने आकार को बदलते हुए रेंग कर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी के डेविड जारौक ने कहा, ‘आरएसटीएआर’ असंगठित वातावरण जैसे, ढह गई इमारतों या बाढ़ वाले इलाकों में खोज और बचाव अभियान के दौरान एक बड़ी मदद के रूप में साबित होगा। यह बिना फर्श को छुए छलांग लगाकर दीवारों पर अपने पहियों की सहायता से चल सकता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने आरएसटीएआर को आसानी और विश्वसनीय रूप से कार्य करने के लिए बनाया है। यह अन्य किसी मशीन की मदद लिए बिना सामान्य बाधाओं को दूर करेगा।