{"_id":"5b307a2c4f1c1bed778b5d0d","slug":"saudi-said-two-missiles-fired-on-riyadh-by-yemen-rebels-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी ने कहा, यमन विद्रोहियों की ओर से रियाद पर दागी गयी दो मिसाइलें नष्ट की","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी ने कहा, यमन विद्रोहियों की ओर से रियाद पर दागी गयी दो मिसाइलें नष्ट की
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
मिसाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी हवाई रक्षा प्रणाली ने यमन के विद्रोही कब्जे वाले क्षेत्र से रियाद पर दागी गयी दो मिसाइलों को बीच में ही नष्ट कर दिया। सरकारी टीवी ‘अल-खबरिया’ के अनुसार, हुती विद्रोहियों द्वारा दागी गयी दो मिसाइलें रियाद के पास नष्ट की गयीं। हालांकि खबर में मिसाइल हमले से किसी के हताहत होने या नुकसान पहुंचने की बात नहीं बतायी गयी है।
एक पत्रकार ने सऊदी की राजधानी में तेज विस्फोट की कम से कम चार आवाजें सुनी। ईरान समर्थित विद्रोहियों के समाचार संगठन अल-मसिरा के अनुसार, मिसाइलों ने सऊदी के रक्षा मंत्रालय और अन्य जगहों को निशाना बनाया था।
विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे रियाद के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने रक्षा मंत्रालय पर हमले की सूचना को खारिज किया है। हाल के महीनों में सऊदी अरब पर मिसाइल हमले तेज करने वाले आतंकवादी अकसर हमलों के सफल होने का दावा करते हैं। वहीं, सऊदी अरब कहता है कि उसने मिसाइल को बीच में ही नष्ट कर दिया था।