फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Saudi prince dies in helicopter crash on Yemen border

यमन सीमा पर हेलिकॉप्टर क्रैश, सऊदी के राजकुमार की मौत

Mon, 06 Nov 2017 11:50 AM IST
बीबीसी,हिंदी
बीबीसी,हिंदी Updated Mon, 06 Nov 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
 Saudi prince dies in helicopter crash on Yemen border
प्रिंस मंसूर बिन मुकरिन - फोटो : File Photo
सऊदी अरब के सरकारी चैनल के मुताबिक यमन की सीमा के पास हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में एक राजकुमार और कई उच्चस्तरीय अधिकारियों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


प्रिंस मंसूर बिन मुकरिन असीर प्रांत के डिप्टी गवर्नर थे और सऊदी अरब के पूर्व क्राउन प्रिंस मुकरिन अल सऊद के बेटे थे। हेलिकॉप्टर के क्रैश के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

हेलिकॉप्टर दक्षिणी सऊदी अरब में आभा शहर के पास हादसे का शिकार हुआ है। रविवार को ही सऊदी अरब ने कहा था कि उन सभी राजकुमारों, मंत्रियों और उद्योगपतियों के बैंक खाते सीज कर दिए जाएंगे, जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः आतंकवाद को रोकने के लिए 'हदीस' की समीक्षा कराएगा सऊदी अरब
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अध्यक्षता में सऊदी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निकाय बनाया गया है। मंसूर बिन मुकरिन के पिता को उनके सौतेले भाई किंग सलमान ने 2015 में सिंहासन पर काबिज होने के कुछ महीने बाद ही बेदखल कर दिया था। सऊदी न्यूज का कहना है इस क्रैश में कोई बचा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed