{"_id":"59da19354f1c1bf2538b63b9","slug":"saudi-man-share-photo-of-teaching-car-with-wife-trolls-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को सिखाया कार चलाना, तस्वीर शेयर की तो मिली धमकियां","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
पत्नी को सिखाया कार चलाना, तस्वीर शेयर की तो मिली धमकियां
एजेंसी/ रियाद
Updated Sun, 08 Oct 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में भले ही महिलाओं को गाड़ी चलाने की आजादी मिल गई हो और उनके लिए ड्राइविंग स्कूल खोलने की बात चल रही हो, लेकिन यहां के लोगों की मानसिकता अभी बदली नहीं। एक शख्स ने उत्साह दिखाते हुए अपने ट्विटर हैंडल के जरिये पत्नी को कार चलना सिखाते वक्त की तस्वीर पोस्ट की। इसके बाद से उसे धमकियां मिलने लगीं।
विज्ञापन
इस तस्वीर को पोस्ट करने से पहले फैसल बादुगैस ने यह नहीं सोचा है होगा कि उसका पोस्ट विवादों में आ जाएगा। इसे हजारों बार री-ट्वीट किया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, फैसल को इतनी धमकियां मिलीं कि उसे इसकी शिकायत पुलिस से करनी पड़ी। फैसल सऊदी अरब के धरहन में रहते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- सऊदी अरब : जेद्दा के रॉयल पैलेस में फायरिंग, हमलावर समेत 3 लोग मारे गए
विज्ञापन
उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘मैंने सुरक्षित और कानूनी तरीके से अपनी पत्नी को कार चलाने की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी। इस पर कई यूजर्स ने चेहरा दिखाने वाली तस्वीर को गलत बताया। दरअसल, फोटो में फैसल की पत्नी का चेहरा दिख रहा है। वहीं कुछ लोगों ने उनके इस फैसले को शर्मनाक दिया।
समर्थन में उतरीं महिलाएं
बाद में फैसल के इस पोस्ट के समर्थन में कई महिलाएं उतर आईं। उन्होंने उनकी पोस्ट पर खुशी जाहिर की और लिखा, वे भी जल्दी ही कार सीखने जा रही हैं। कुछ महिलाओं ने कहा कि पक्ष में फैसले आने के बाद उनके घरों में भी इस बात को लेकर बहस हो रही है।
एक महिला ने लिखा कि उनके पति नहीं चाहते कि वह कार चलाएं, लेकिन वह बेटे के साथ कार सीखने जाएंगी। सऊदी अरब में जून 2018 से महिलाओं को कार चलाने की इजाजत देने वाला कानून लागू होगा। फिलहाल सऊदी अरब की मुख्य सड़कों पर महिलाएं कार नहीं चला सकतीं। बीते सालों में महिलाओं को कार चलाते हुए पकड़े जाने पर फाइन और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा है।