{"_id":"59f6af234f1c1bee688b828c","slug":"saudi-arabia-will-allow-women-into-sports-stadiums-from-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 से स्टेडियम जा सकेंगी सऊदी अरब की महिलाएं, अभी तक बैन थी एंट्री ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
2018 से स्टेडियम जा सकेंगी सऊदी अरब की महिलाएं, अभी तक बैन थी एंट्री
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Saudi
सऊदी में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस मिलने और गाड़ी चलाने की आजादी के बाद एक और तोहफा मिला है। सऊदी में महिलाओं को अब स्पोर्टस स्टेडियम में जाने की इजाजत मिलेगी। अगले साल 2018 से महिलाएं भी स्टेडियम में जा सकेंगी।
विज्ञापन
पढ़ें: सऊदी अरब ने लगाया बैन, नाइटवियर पहनकर नहीं जा सकेंगे स्टेडियम
विज्ञापन
सऊदी में महिलाओं के लिए बहुत सख्त कानून हैं। हालही में किंग मोहम्मद बिन सलमान के प्रयासों की वजह से जून में यहां की महिलाओं को ड्राइविंग की इजाजत मिली थी। और अब स्पोर्टस स्टेडियम में जाने की अनुमति मिलना उनकी आजादी से जुड़ा नायाब तोहफा है।
विज्ञापन
जनरल स्पोर्टस अथॉरिटी ने बताया कि 2018 की शुरुआत में रियाध, जेद्दाह और दमान में लोग अपने परिवारों के साथ जा सकेंगे। इन तीनों स्टेडियम में रेस्टोरेंट, कैफे और मॉनीटर स्क्रीनस को सेट किया गया है। पिछले महीने 100 महिलाओं को रियाध में स्पोर्टस स्टेडियम में जाने की अनुमति मिली थी।
पढ़ें: पत्नी को सिखाया कार चलाना, तस्वीर शेयर की तो मिली धमकियां
सऊदी के नियमों के मुताबिक परिवार के पुरुष सदस्यों(पिता, भाई, पति) को महिला सदस्यों की पढ़ाई, यात्रा और उनके कई कामों के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। लेकिन 2030 के इकोनॉमिक और सोशल लक्ष्य को पूरा करने के लिए सऊदी अरब महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को बढ़ावा दे रहा है।