फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   saudi arabia is transforming, first time a female anchor read on air news

बदल रहा है सऊदी अरब, पहली बार महिला एंकर ने ऑन एयर पढ़ीं खबरें

Sun, 23 Sep 2018 03:43 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
saudi arabia is transforming, first time a female anchor read on air news
Weam Al-Dakheel
बदलते दौर के साथ धीरे-धीरे ही सही सऊदी अरब भी अपने कट्टरपंती नियमों में बदलाव कर रहा है। ये बदलाव महिलाओं को लेकर बने कड़े नियमों और रूढ़िवादी विचारों में हो रहे हैैं, जिसका ताजा उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला जब सऊदी अरब की वियाम अल दखील ऑन एयर खबर पढ़ने वाली पहली महिला न्यूज एंकर बनीं।
विज्ञापन


वियाम ने सरकारी चैनल सउदिया पर उमर अल नाशवान के साथ मुख्य खबरें पढ़ीं। सऊदी अरब में एक महिला का पहली बार ऑन एयर खबर पढ़ना ये साबित करता है कि अधिकारों में परिवर्तन देर से ही सही मगर हो रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि वियाम अल दखील पत्रकारिता के पेशे से ही जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह सीएनबीसी अरबिया के लिए काम कर चुकी हैं। सऊदी में ये कदम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के तहत उठाया गया है। इसके तहत अब सऊदी में महिलाओं की आजादी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके। प्रिंस के विजन 2030 के तहत अब महिलाओं को सऊदी अरब में ड्राइविंग की आजादी और फुटबॉल मैच देखने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरियों में भी महिलाओं को अब ज्यादा मौके दिए जा रहे हैं। प्रिंस मोहम्मद सलमान ने प्रस्ताव रखा है कि इस दशक में नौकरी के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या एक तिहाई हो जाए। अभी वहां नौकरियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 22 फीसदी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed