फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Saudi Arabia executes one of its princes over shooting murder

सऊदी अरब के राजकुमार को हत्या के मामले में मौत की सजा

Wed, 19 Oct 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia executes one of its princes over shooting murder
theguardian

सऊदी अरब में शाही परिवार के राजकुमार तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को हत्या के मामले में मौत की सजा दी गई है। कबीर को कोर्ट ने करीब दो साल पहले दोषी पाया था। 40 साल में यह पहला मामला है, जब  शाही परिवार (हाउस ऑफ सऊद) के किसी सदस्य को मौत दी गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले 1977 में प्रिंसेस मिशाएल बिन  फहद को मौत दी गई थी। आंतरिक मामलों के मंत्री कबीर को यह सजा मंगलवार को दी गई। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें किस तरीके से मौत दी गई। सरकार ने बताया कि इससे सऊदी अरब के हर नागरिक  को भरोसा मिलेगा कि सरकार इंसाफ और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन

आदेल अल मोहम्मद नाम के शख्स को गोली मारने का था आरोप

Saudi Arabia executes one of its princes over shooting murder

कबीर पर आदेल अल मोहम्मद नाम के शख्स को गोली मारने का आरोप था। अरब न्यूज ने नवंबर 2014 में खबर दी थी कि रियाद की एक कोर्ट ने 'हाउस ऑफ सऊद' के एक प्रिंस को अपने दोस्त के मर्डर के मामले में दोषी पाया है।  

सऊदी मीडिया के मुताबिक, यह मामला साल 2012 का है। रियाद के एक डेजर्ट कैम्प में प्रिंस तुर्की बिन सऊद अल कबीर का झगड़ा हो गया था। इससे नाराज कबीर ने फायरिंग कर दी थी। इसमें आदेल अल मोहम्मद की मौत हो गई थी और एक शख्स जख्मी हो गया था। ये कैम्प सऊदियों के बीच काफी लोकप्रिय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed