{"_id":"5807ade24f1c1b592c704880","slug":"saudi-arabia-executes-his-prince","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में राजकुमार को दी गई सजा-ए-मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी अरब में राजकुमार को दी गई सजा-ए-मौत
एजेंसी/रियाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब के राजकुमार को एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में फांसी की सजा दी गई। सऊदी शाही परिवार के सदस्य को मृत्युदंड देने की यह दुर्लभ घटना है। सऊदी अरब के गृहमंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को प्रिंस तुर्की बिन सऊद अल-कबीर को रियाद में मौत की सजा दी गई।
विज्ञापन
हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि उनको किस तरह फांसी की सजा दी गई। वैसे आमतौर पर सऊदी में सार्वजनिक स्थल पर सिर कलम करके फांसी दी जाती है। सऊदी की सरकारी समाचार एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि जो कोई भी इस तरह का अपराध करेगा, उसको शरीयत के कानून के तहत मौत की सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
अपराधियों को मौत की सजा देने के मामले में सऊदी अरब शीर्ष पर है। हालांकि सऊदी के शाही परिवार के सदस्य को फांसी देने की घटना बेहद दुर्लभ है। इससे पहले सऊदी में 1975 में किंग फैसल की हत्या करने के आरोप में फैसल बिन मुसैद बिन अब्दुलाजीज अल साउद को फांसी की सजा दी गई थी।
विज्ञापन