{"_id":"5b67dd2c4f1c1bc57a8b8739","slug":"saudi-arabia-dismissed-canadian-ambassador-and-recalled-his-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब ने कनाडाई राजदूत को किया बर्खास्त, अपने बुलाया वापस, व्यापारिक संबंधों पर लगाई रोक","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी अरब ने कनाडाई राजदूत को किया बर्खास्त, अपने बुलाया वापस, व्यापारिक संबंधों पर लगाई रोक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
mohammed bin salman
सऊदी अरब ने अपने आंतरिक मामलों में ‘‘हस्तक्षेप’’ का आरोप लगाकर कनाडा के राजदूत को बर्खास्त करने और अपने राजदूत को भी वापस बुलाने की आज घोषणा की है। साथ ही उसने कनाडा के साथ व्यापारिक संबंधों पर भी रोक लगा दी। गौरतलब है कि रियाद में कनाडाई दूतावास ने जेल में बंद मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की थी जिसके बाद, विदेश मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब अपने अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा।
बता दें कि सऊदी ने कनाडाई उच्चायुक्त को देश छोड़ने के लिए सिर्फ 24 घंटे का समय दिया था। हाल ही में सऊदी अरब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया था। इन्होंने कनाडा के कार्यकर्ताओं की रिहाई की तुरंत मांग की थी। अब इसे सऊदी किंग मोहम्मद बिन सलमान की आक्रामक विदेश नीति माना जा रहा है।
सऊदी के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा कि कनडा का पक्ष सऊदी अरब के आंतरिक मामलों में स्पष्ट हस्तक्षेप है। अन्य ट्वीट में कहा गया कि सऊदी के राजदूत को परामर्श के लिए बुला रहे हैं। साथ ही कनाडा के राजदूत को अगले 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश देते हैं। यह भी घोषणा की गई कि अगली कार्रवाई के अधिकार के तहत कनाडा के साथ सभी नए व्यापार और लेनदेन पर फिलहाल रोक होगी।