{"_id":"595b83fe4f1c1bdb788b47fe","slug":"saudi-arab-king-salman-bin-abdulaziz-has-ordered-newspaper-columnist-to-stop-piling-on-the-praise","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह से तुलना करने पर सऊदी किंग ने पत्रकार को किया सस्पेंड","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
अल्लाह से तुलना करने पर सऊदी किंग ने पत्रकार को किया सस्पेंड
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
सलमान
खुद की तुलना अल्लाह से करने पर नाराज हुए सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने एक पत्रकार को नौकरी से सस्पेंड करने का आदेश दिया। दरअसल, पत्रकार ने अपने कॉलम में उनकी तुलना अल्लाह से कर दी थी। स्थानीय मीडिया में अक्सर पत्रकारों द्वारा किंग सलमान की तारीफ छापी जाती है। लेकिन अल-जजीरा के अखबार में रमजान अल-अंजी के कॉलम में किंग सलमान को "हलीम" और "शदेद अल-इकबा" के रूप में वर्णित किया गया था, जो वहां के कानून के खिलाफ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ईश्वर के गुणों का गुणगान करना और व्यक्तियों को भगवान के 99 नामों में से किसी को भी एक रूप देना सऊदी कानून के खिलाफ है। इस कानून का सुन्नी मुस्लिम वहाबी स्कूल सख्ती से पालन करवाता है।
विज्ञापन
इस मामले में सऊदी अरब के सूचना मंत्री ने कहा कि यह हैरान कर देने वाला कॉलम है। वहीं, किंग सलमान ने अपनी शिकायत में लिखा है कि यह एक ऐसी समस्या है जिसने हमें परेशान किया है और हम इसे स्वीकार नहीं करते हैं।
विज्ञापन