सऊदी और बहरीन करेंगे तेल के दामों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी
सऊदी अरब और बहरीन ने डीजल, केरोसिन और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
सऊदी अरब पेट्रोल के दामों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगा, जो मंगलवार से लागू भी हो जाएगा। सऊदी का इस साल का बजट घाटा 98 अरब डॉलर तक जा पहुंचा है। वहीं बहरीन का फैसला अगले महीने से लागू होगा।
खाड़ी देशों के कई और तेल उत्पादक देश तेल की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहे हैं।
सब्सिडी में कटौती करेंगे
सरकारी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ये दोनों खाड़ी देश
अपने यहां तेल पर सब्सिडी में कटौती करेंगे।
सऊदी अरब ने तेल के दामों में
बढ़ोतरी का यह फैसला अपने पेट्रोलियम उत्पादों, बिजली और पानी में दी जा
रही सब्सिडी में कटौती करने के बाद लिया है।