फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Rita Mehta said Sridevi was a pure family person and lived life for family

दुबई आने से पहले श्रीदेवी ने NRI दोस्त रीता मेहता से की थी दिल की बात

Mon, 26 Feb 2018 12:09 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Rita Mehta said Sridevi was a pure family person and lived life for family
श्रीदेवी

54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुबई में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक चले जाने की बात पर पहले तो शायद ही किसी को विश्वास हुआ मगर परिवार द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद यकीन करना पड़ा। उनकी मौत के बाद पूर्व मीडिया शख्सियत और दुबई बेस्ड एनआरआई रीता मेहता ने एक्ट्रेस के साथ अपनी दोस्ती के कुछ पल साझा किए हैं।

विज्ञापन


रीता ने कहा- मैं उनके निधन की खबर सुनकर चौंक गई। मुझे याद है कि वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई आने को लेकर काफी खुश थीं। वह इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड थी कि वह शादी में क्या पहनेंगी। मेरी बेटी शादी में शामिल हुई क्योंकि मैं उस समय श्रीलंका में थी। मैंने श्रीदेवी को कभी किसी स्वास्थ्य समस्या के बारे में नहीं सुना था। मेरी उनसे मुलाकात दो महीने पहले मसाला अवॉर्ड्स के दौरान हुई थी जहां उन्हें मॉम के लिए अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन


रीता ने बताया कि श्रीदेवी एक महान एक्ट्रेस थीं। वैसे तो वह एक विनम्र शख्स थीं लेकिन कैमरे के सामने वह शेरनी बन जाती थीं। वह पूरी तरह से पारिवारिक शख्स थीं। वह बोनी को खुद खाना सर्व करती थीं और उन्हें लेकर चिंतित रहती थीं। वह खुद केवल एक्टिंग करती थी और बाकी के फैसले बोनी को लेने देती थी। वह एक अच्छी मां थी। वह बेशक बहुत मशहूर होने के साथ ही लाइमलाइट में रहा करती थी लेकिन उन्होंने बोनी को कभी छोटा महसूस नहीं होने दिया। यह उनका बड़प्पन था। वह परिवार के लिए जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीता ने बताया- बोनी में हमेशा श्रीदेवी अपनी ताकत को देखा करती थीं। उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनके चले जाने से मुझे काफी दुख है क्योंकि वह हमेशा अपने बच्चों के साथ रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed