{"_id":"594e2c714f1c1b69738b45ec","slug":"qatar-refused-to-agry-with-conditions-of-arab-states-and-said-their-situation-is-comfortable","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर ने अरब देशों को दिया बड़ा झटका, सभी शर्तें ठुकराई, बोला- हम जैसे भी हैं, ठीक हैं","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
कतर ने अरब देशों को दिया बड़ा झटका, सभी शर्तें ठुकराई, बोला- हम जैसे भी हैं, ठीक हैं
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर ने अरब देशों की उन 13 शर्तों को ठुकरा दिया है, जिनके दम पर उसके बाकी देशों से उसके रिश्ते पहले जैसे हो सकते थे। कतर की ओर से कहा गया है कि वह किसी तरह की शर्त को नहीं मानेगा, साथ ही उसकी जैसी भी हालत हैं वो उससे खुश है। न्यूज एजेंसी एसोसियेट प्रेस की जानकारी के मुताबिक कतर के राजदूत मेहसल बिन अहमद अल तानी ने अमेरिका को अपना जवाब दिया है।
विज्ञापन
इस बीच उनसे इकोनॉमिक प्रेशर आने की बात कही गई तो उन्होंने साफ कर दिया कि उनका देश इसका सामना करने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि कतर रिश्ते टूट जाने के बावजूद बिना किसी परेशानियों के आगे बढ रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमारित समेत 10 देशों ने कतर के सामने 13 शर्तें रखी थी। इसमें मुख्य शर्तें थी जिसमें कतर को मुस्लिम ब्रदरहुड जैसे आतंकी संगठनों से रिश्ते खत्म करने की अपील की गई थी। इतना ही नहीं इसकी घोषणा सार्वजनिक करने को भी कहा गया। अल-जजीरा चैनल को बंद किए जाने की शर्त भी अरब देशों ने अपने लिस्ट में दिया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी, बहरीन और यूएई का मानना था कि कतर अगर इन शर्तों को कतर स्वीकार करता है, तो उनके संबंध पहले जैसे हो सकते हैं। इन शर्तों की लिस्ट को मीडियेटर की भूमिका निभा रहे कुवैत के जरिए कतर के सामने रखा गया था।