फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Qatar have two more days to accept demands

विवाद खत्म करने के लिए अरब देशों ने कतर को दिया और 48 घंटे का अल्टीमेटम

Mon, 03 Jul 2017 12:32 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Mon, 03 Jul 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Qatar have two more days to accept demands
कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-ताहिनी - फोटो : bbc

सऊदी अरब और तीन दूसरे अरब मुल्कों ने कतर को अपने शर्तों की सूची मानने के लिए दी गई समय सीमा को 48 घंटों के लिए बढ़ा दिया है। 13 शर्तों की इस सूची के लिए आखिरी समय सीमा इससे पहले रविवार को समाप्त हो गई थी।

विज्ञापन


इन शर्तों में समाचार चैनल अल जजीरा को बंद करने की भी एक शर्त रखी गई है. अल जजीरा कतर सरकार का टीवी चैनल है। सऊदी अरब, मिस्र, यूएई और बहरीन ने कतर पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। उनका आरोप है कि कतर चरमपंथ को आर्थिक मदद करता है। जबकि कतर ने इस आरोप को मानने से इंकार किया है।
विज्ञापन


कतर ने कहा है कि वो सोमवार को इसका औपचारिक जवाब कुवैत को भेजे गए एक खत में देगा। कुवैत इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका में है। कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-ताहिनी ने शनिवार को कहा कि कतर ने शर्तों को मानने से इंकार कर दिया है, लेकिन सही माहौल में वो बातचीत करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो हफ्तों से कतर सऊदी अरब और दूसरे सहयोगी राष्ट्रों की ओर से अभूतपूर्व राजनयिक और आर्थिक नाकेबंदी का सामना कर रहा है। 23 जून को इन चार देशों ने कतर को शर्तों को मानने के लिए दस दिनों का वक्त दिया था। इसमें तुर्की में मौजूद सैन्य ठिकाने को बंद करने और ईरान के साथ कुटनीतिक रिश्ते खत्म करने की भी मांग शामिल है। मौजूदा संकट में ईरान और तुर्की कतर को खाना और दूसरे सामानों की आपूर्ति कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed