{"_id":"597274984f1c1b18758b47ad","slug":"qatar-has-changed-its-anti-terror-law-list-of-terrorist-organizations-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर ने बदला अपना आतंक निरोधक कानून, बनाई आतंकी संगठनों की सूची","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
कतर ने बदला अपना आतंक निरोधक कानून, बनाई आतंकी संगठनों की सूची
एजेंसी, दोहा
Updated Sat, 22 Jul 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
Sheikh Tamim bin Hamad al-Thani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर ने अपने आतंक निरोधी कानून में बदलाव की घोषणा की है। शेख तमीम बिन हमद अल थानी की ओर से जारी नए आदेश में नागरिकों और आतंकी संगठनों की दो राष्ट्रीय सूची बनाई गई है। इसके साथ ही ऐसे मापदंड भी बनाए गए हैं जिनके आधार पर लोगों और संगठनों को उक्त सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि कतर और अरब देशों के बीच चल रहे संकट में आतंकवाद ही सबसे विवादित मुद्दा रहा है। अरब देश कतर पर इस्लामिक कट्टरपंथियों को समर्थन करने का आरोप लगाते रहे हैं। नए मापदंडों में आतंकियों, आतंकी अपराधों, आतंकी संगठनों और आतंक के वित्तपोषण की व्याख्या की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कतर द्वारा की गई यह नई घोषणा आतंक के वित्तपोषण से निबटने के लिए किए गए अमेरिका-कतर समझौते के बाद सामने आई है। इस समझौते को खाड़ी देशों ने नकार दिया था। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और मिस्र बीते पांच जून से आतंकवाद के मसले पर कतर का बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन