{"_id":"595f1c984f1c1bb2158b4908","slug":"qatar-cancels-four-a350-jet-deal-with-airbus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरदर्द बना एयरबस का ऑर्डर, कतर ने किया सौदा कैंसल","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सिरदर्द बना एयरबस का ऑर्डर, कतर ने किया सौदा कैंसल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
कतर एयरलांइस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर एयरवेज ने ए350 विमान का ऑडर कैंसल कर दिया है। गुरुवार को यूरोप की विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने बताया कि कतर एयरवेज ने चार ए350 विमानों का ऑर्डर कैंसल कर दिया है। करत एयरवेज ने विमानों की डिलिवरी में देर होने के नाते इस सौदे को कैंसल किया है।
विज्ञापन
1.2 बिलियन डॉलर का ये सौदा एयरबस के लिए सिरदर्द बन कर रह गया है। एयरबस अब इन विमानों को किसी और को बेचने की कोशिश करेगी। हालांकि 283 सीटों वाले विमान को बेचना काफी मुश्किल है, क्योंकि इन दिनों बड़े विमानों की मांग में गिरावट आई है। वहीं अगर कोई इन्हें खरीदने को तैयार भी हो जाता है तो कंपनी को इसका इंटीरियर बदलना होगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कतर एयरवेज के ऑडर डिलिवरी में देरी और ए350 के कैबिन में कुछ कमियों के कारण कैंसल किया है। वहीं कतर पर अरब देशों के बैन का लगभग एक महीना हो गया है। गौरतलब है कि अरब देश कतर पर अपनी मांग न मानने के कारण कतर पर बैन लगा रखा है। बैन में कतर की उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन